{"_id":"67b8d8925ecec4284b07b533","slug":"middle-aged-man-beaten-to-death-with-sticks-and-rods-jhansi-news-c-167-1-sjhs1005-102459-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराने के लिए 50 युवाओं ने भरे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराने के लिए 50 युवाओं ने भरे आवेदन
Sat, 22 Feb 2025 01:18 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत लगा शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
चिरगांव। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से विकास खंड चिरगांव में शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बेरोजगार युवाओं को ऋण उपलब्ध कराने के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भरवाये गए। अपर सांख्यकीय अधिकारी पवन कुमार चौधरी की मौजूदगी में कंप्यूटर ऑपरेटर सरिता साहू ने आवेदनों को ऑनलाइन करते हुए पंंजीकृत किया।
खंड विकास अधिकारी रामकुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में करीब पचास युवाओं ने रोजगार के लिए आवेदन जमा किए। युवाओं का कहना था कि जिला उद्योग केंद्र द्वारा बेरोजगार लोगों के आवेदन तो भर लिए जाते हैं, लेकिन जब ऋण देने की बारी आती है तो बैंक द्वारा उन्हें परेशान किया जाता है। इससे जरूरतमंद व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। अधिकारियों ने कहा कि अब ऐसा नहीं हेागा।
अपर सांख्यकीय अधिकारी ने बताया कि ये शिविर जिले के प्रत्येक ब्लाॅक में आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे कि शासन द्वारा जिले को दिया गया 2000 का लक्ष्य पूरा किया जा सके। यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोजगार से जेाड़ने के लिए चलायी जा रही है। जिसमें पांच लाख तक का ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इस मौके पर अमिताभ कुमार सहायक विकास अधिकारी एनआरएलएम मौजूद रहे ।