{"_id":"5a2edf174f1c1b95188b93a4","slug":"meyar-lenge-sapth","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षदों के पांच-पांच, महापौर के पंद्रह सौ मेहमान आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षदों के पांच-पांच, महापौर के पंद्रह सौ मेहमान आएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
nagr nigam, jhansi news
- फोटो : demo
नवनिर्वाचित महापौर रामतीर्थ सिंघल व साठ पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को मुक्ताकाशी मंच पर दिन में दो बजे से होगा। प्रत्येक पार्षद अपने साथ पांच-पांच मेहमानों को ले जा सकेेंगे, जबकि महापौर के पंद्रह सौ मेहमानों को न्योता दिया है। मंगलवार होने के कारण बाजार बंद रहेगा, इसलिए व्यापारी मेहमानों की संख्या बढ़ सकती है।
मुक्ताकाशी मंच पर होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महापौर रामतीर्थ सिंघल का गाउन और गाड़ी में लगने वाला फ्लैग लखनऊ से आ गया है। मंच पर बैठने के लिए तीन हजार से अधिक कुर्सियों का इंतजाम किया गया है। लेकिन, शपथ ग्रहण समारोह में तीन हजार से अधिक मेहमान आने की संभावना जताई जा रही है। मंगलवार होने के कारण बाजार बंद रहेगा। महापौर वैश्य वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं, उम्मीद जताई जा रही है कि शपथ ग्रहण समारोह में तीन हजार से अधिक मेहमान आ सकते हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर आएंगे। जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह के आने की संभावना जताई जा रही है।