फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Methane gas will be made from drain water in Jhansi

Jhansi News: झांसी में नालों के पानी से बनेगी मीथेन गैस

Thu, 15 Jun 2023 10:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Methane gas will be made from drain water in Jhansi
- नगर निगम क्षेत्र में चिह्नित की जा रही है जमीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी में नालों में बहने वाले गंदे पानी से अब मीथेन गैस बनाई जाएगी। इसके लिए महाराष्ट्र की कंपनी यहां 45 करोड़ रुपये की लागत से प्लांट लगाने जा रही है। इसके लिए नगर निगम क्षेत्र में जमीन चिह्नित की जा रही है।
नालों में बहने वाले गंदे पानी में 60 से 70 प्रतिशत मीथेन गैस होती है। इस गैस का उपयोग ईंधन के रूप में किया जाता है। यह गैस अन्य ईंधन की तुलना में सस्ती और पर्यावरण अनुकूल होती है। झांसी में बहने वाले नालों के गंदे पानी से अब मीथेन गैस बनाई जाएगी। इसके लिए महाराष्ट्र की कंपनी एस-3 फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड यहां 45 करोड़ रुपये की लागत से प्लांट लगाने जा रही है। यह प्लांट नगर निगम क्षेत्र में लगाया जाएगा। कंपनी यहां बनने वाली गैस की आपूर्ति इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड (आईओसी) को करेगी। इसके लिए कंपनी का आईओसी से करार हो चुका है। कंपनी की जमीन तय होने के बाद सितंबर माह मेें प्लांट के निर्माण का काम शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन


एमओयू को धरातल पर उतारेंगे उद्यमी मित्र
झांसी। झांसी में निवेश के लिए 270 एमओयू साइन हो चुके हैं, जिसके जरिये उद्यमी दो हजार करोड़ से अधिक का यहां निवेश करने जा रहे हैं। निवेशकों को उद्यम स्थापित करने में किसी तरह की असुविधा न हो और प्रशासन व सभी संबंधित महकमों से उनका समन्वय बना रहे, इसके लिए यहां उद्यमी मित्र की तैनाती होगी। एमबीए प्रोफेशनल उद्यमी मित्र निवेशकों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। इनका चयन किया जा चुका है और लखनऊ में प्रशिक्षण भी पूरा हो चुका है। अगले सप्ताह यह अपना पदभार संभाल लेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र की कंपनी एस-3 फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड यहां मीथेन गैस उत्पादन का प्लांट स्थापित करने जा रही है। कंपनी यहां नालों के गंदे पानी से गैस का उत्पादन करेगी। इकाई की स्थापना के लिए जल्द नगर निगम क्षेत्र में जमीन चिह्नित कर ली जाएगी। - मनीष चौधरी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed