फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Meritorious jumped with joy after getting good marks

अच्छे अंक पाकर खुशी से झूम उठे मेधावी

Sat, 23 Jul 2022 02:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Meritorious jumped with joy after getting good marks
झांसी। सीबीएसई की 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम में झांसी के मेधावी अच्छे अंक पाकर खुशी से झूम उठे। कई छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक पाकर अपना लोहा मनवाया। छात्रों के प्रदर्शन पर शिक्षकों से लेकर अभिभावकों तक ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

शियरवुड कॉलेज का भी दसवीं, बारहवीं का रिजल्ट काफी बेहतर रहा। 12वीं में विज्ञान संकाय में राजवीर तोमर निगम ने 94.8, जीविधा कुमारी ने 93.6, पीयूष ने 93.6, मिलन सिंह ने 92, कोशिकी दुबे ने 90.2, दिव्या अग्रवाल ने 90.8 अंक हासिल किए। जबकि, वाणिज्य संकाय में भूपेंद्र पाल राठौर ने 93.6, दिविता कुशवाहा ने 93.2, रिषि प्रताप सिंह ने 93.2, नंदिता शर्मा ने 92, अमृत पाल सिंह ने 90.2 फीसदी अंक प्राप्त किए। 10वीं में इंदिरा शेखर शर्मा ने 94.4, हर्ष सिंह ने 94.2, अंशुल ने 93.6 फीसदी अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

दि आर्यंस स्कूल का भी इंटरमीडिएट रिजल्ट बेहतर रहा है। विज्ञान संकाय में अंशिका तिवारी ने 97.4, आरुषी मिश्रा ने 96, आशुतोष तिवारी ने 96, मेधर्षि गुप्ता ने 92.8, निखिल दीक्षित ने 92.6 फीसदी अंकों से परीक्षा पास की है। वाणिज्य संकाय में अंकिशा भट्ट ने 95.4, हर्षिता यादव ने 95.4, अम्रत सिंह सचदेवा ने 95.2, गौरव शाह ने 93.2, सुजल वाजपेयी ने 92.2, इशिका राय ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। 10 वीं में शिवली अग्रवाल ने 98.2 प्रतिशत, अभय पटेल ने 96.8 प्रतिशत सौर्य प्रताप सिंह ने 90.8 प्रतिशत व अनुष्का खरे ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। मॉडर्न पब्लिक स्कूल का 10वीं, 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में जान्या गुप्ता ने 98.6 फीसदी, यशवीर सिंह के 96, वंश गुप्ता के 94.8, अवनी गुप्ता के 91.4 प्रतिशत अंक आए हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में कृष्णा वार्ष्णेय ने 95, अफीफाह खान ने 94.8, सौम्या भारती ने 94.2, साहिल राजपूत ने 94, अजीश रावल ने 93, प्राची यादव ने 92.4, शैली सिंह ने 92.2 अंक प्राप्त किए हैं। मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक कैप्टन अरविंद विश्वनाथन, शांति विश्वनाथन और प्रबंध निदेशक अपूर्व शुक्ला, रत्ना शुक्ला ने विद्यार्थियों को बधाई दी। स्कूल प्रशासक अतिशय मिश्रा, प्रबंधक अनिल पांडेय ने सभी शिक्षक, विद्यार्थियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालाजी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया। 12वीं में विज्ञान वर्ग में सोमेश चंद्र ने 94.2, निश्छल कुमार ने 92.6, ध्रुव कांत कुशवाहा ने 90.4, तन्मय नायक ने 82.6, शुभि परिहार ने 82.4, रिया कौशिक ने 81, मधुर कनकने ने 81 फीसदी अंक हासिल किया है। वाणिज्य वर्ग में वंश अग्रवाल ने 82.2 प्रतिशत अंक पाए हैं। प्रिंसिपल शशि क्रोंजिएर ने बताया कि कोरोना महामारी के बावजूद शिक्षकों के प्रयास, अभिभावकों के सहयोग से स्कूल ने सौ फीसदी रिजल्ट दिया है। 90 प्रतिशत छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। 10वीं में पवित्र साहू ने 96.4 प्रतिशत, कनिका केवट ने 91.2 प्रतिशत अंक पाए। मैनेजर मनीष गुप्ता, निदेशक नीलम गुप्ता, निशा गुप्ता, प्रिंसिपल शशि क्रोंजियर ने विद्यार्थियों को बधाई दी। 10वीं में सन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अभिषेक द्विवेदी ने 96.6 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। अर्पिता चौहान ने 96, भास्कर पटेल ने 95.2, अभिनव द्विवेदी ने 95, आर्यन चौरसिया ने 94.8 फीसदी अंक पाए हैं। वहीं, 12वीं में अनामिका राय ने 93.6, प्रस्तुति अग्रवाल ने 93, सात्विक चतुर्वेदी ने 92.4, रितिका गुप्ता व कशिश नामदेव ने 92.2-92.2 पारस जैन ने 91.4, मोलिशा अग्रवाल ने 91, अर्मना साहू ने 90.4 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल की वर्षा ने 12वीं में 90 फीसदी अंकों के साथ स्कूल में विज्ञान संकाय में टॉप किया। ध्रुव कुमार 88 फीसदी अंकों के साथ कॉमर्स संकाय में स्कूल टॉपर रहे। 10 वीं में कृष्ण श्रीवास्तव, अनुज तिवारी 93-93 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय टॉपर बने। चेयरपर्सन प्रभा अवस्थी ने मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति का ऐलान किया। चेयरमैन प्रमोद नाथ अवस्थी ने मेधावियों को बधाई दी। इस दौरान डायरेक्टर डॉ. दिनेश शुक्ला, डॉ. रश्मि शुक्ला, संस्कृति श्रीवास्तव मौजूद रहे। आरएनएस वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने भी सीबीएसई की 10वीं, 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल आलोक विरमानी ने बताया कि दसवीं की छात्रा श्रेष्ठा विक्रम सिंह ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर स्कूल में उच्च स्थान प्राप्त किया। 12वीं में विज्ञान संकाय से वंशुल अग्रवाल, कॉमर्स संकाय से अंशिका गुप्ता ने स्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। एल्पाइन पब्लिक स्कूल के दस छात्रों ने इंटरमीडिएट में 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। चिराग सिंघल ने 95, भाव्या माहुने ने 95, ऋतु अग्रवाल ने 93, आर्यन श्रीवास्तव ने 91, ध्रुव अग्रवाल ने 91, सक्षम वर्मा ने 90, वैष्णवी कुशवाहा ने 90 फीसदी अंक प्राप्त किए। सेंट उमर कॉलेज नगरा के 50 से ज्यादा छात्र-छात्राएं 80 फीसदी से अधिक अंकों से पास हुए। छात्र हर्ष यादव ने 95, कुणाल साहू ने 93.6, प्रांजल साहू ने 91.8, अक्षय कुमार ने 91.6 फीसदी अंक हासिल किए। वहीं, 10वीं में आदित्य त्रिवेदी ने 96.4, अनमोल तिवारी ने 96.2, शैलेंद्र प्रजापति ने 94.6, शिवम पटेल ने 94.6, संकल्प दुबे ने 92.4 फीसदी अंक प्राप्त किए।
12वीं के रिजल्ट में जवाहर नवोदय विद्यालय बरुआसागर के छात्र दिव्यांश साहू ने 94 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। उदित बबेला ने 93, विकास यादव ने 91.40, अनुराग ने 87.2, हर्ष गुप्ता ने 87.2, हिमांशु राजपूत ने 86.4, खुशी आर्य ने 84.6 फीसदी अंक पाए हैं। प्रभारी प्राचार्य लक्ष्मीकांत ने बताया कि 83 में 79 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। वहीं, 10वीं में स्नेहा पटेल के 97.6, उन्नति देव के 95.4, उन्नति गुप्ता के 94.4, अंजलि त्रिपाठी के 93.8, रिषभ शर्मा ने 92.6 प्रतिशत अंक आए हैं। इंटरमीडिएट में आर्मी पब्लिक स्कूल झांसी के छात्र संगम गिल के 98.6 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। जबकि, अमित सिंह ने 97.2, अमन कुमार ने 96.4, गौरांगी गर्ग ने 96.4, ख्वाहिश मोटवानी ने 96, समीर कुमार ने 95.8, ईशानी बिसवास ने 95.4, नविता यादव ने 95.4, खुशी कनवाल ने 93.8, कनिका ने 92.6, शिवम यादव ने 92.6, हर्ष स्वर्णकार ने 92.2, रौनक राय ने 91.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं। सेंट स्टीफेंस ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। आदित्य साहू ने 90.2, जगजोत सिंह खुराना ने 90, अरनव भाटिया ने 87, वैष्णवी चतुर्वेदी ने 86, विशाल प्रजापति ने 86, राजा परमार ने 85, अमन गुप्ता ने 84, कशिश यादव ने 84, आरती प्रजापति ने 82 फीसदी अंक हासिल किए हैं। 10वीं में अशिका परिहार ने 90 प्रतिशत, बॉबी प्रजापति ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल चेयरमैन बेंजामिन जैकब, चेयरपर्सन चंद्रकांता जैकब, प्रधानाचार्य नताशा जैकब, उप प्रधानाचार्य अर्लिन रोबिनसन, को-ऑर्डिनेटर आयेशा खान ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।
केंद्रीय विद्यालय दो की छात्रा सरगम राय ने 12वीं में 91.40, शिवांश त्रिपाठी ने 90, प्रखर अग्रवाल ने 89.80, अंश गुप्ता ने 88.2, वंश गुप्ता ने 85.2, आशीष अहिरवार ने 85 फीसदी अंकों से परीक्षा पास की है। 10वीं में पलक चौधरी ने 96 प्रतिशत, अनश परवेज ने 94 प्रतिशत, दिव्यांश गुप्ता ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। केंद्रीय विद्यालय तीन की इंटरमीडिएट की परीक्षा में छात्रा स्वरूपा खरे ने 96.33 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं, अदिति गुप्ता ने 96.33, प्रसन्ना मिश्रा ने 96.17, छात्र दीपेश वर्मा ने 95.67, राशि मिश्रा ने 95.17, मो. अल्फैज खान ने 94.83 और रिचा कुशवाहा ने 93.17 प्रतिशत अंक लाए हैं। केंद्रीय विद्यालय तीन में कक्षा दस के आकाश कुशवाहा ने 96.4 प्रतिशत अंक पाकर स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही अरुज कुमार खरे ने 96 प्रतिशत, अनुकृति अग्रवाल ने 95 प्रतिशत व सोनम राय ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। एचएन मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज शिवाजी नगर के 10वीं के परिणाम में छात्रा शिवानी सिंह ने 89.6 प्रतिशत, माही यादव ने 86.6 प्रतिशत, मंजरी रायकवार ने 77.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवांवित किया। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल की ऋषिका नायक ने हाईस्कूल में 96.4 प्रतिशत, इशा यादव ने 92 प्रतिशत, अदिति सिंह ने 91.8 प्रतिशत, संस्कृति गुप्ता ने 91.8 प्रतिशत, आयुषी गुप्ता ने 89.6 प्रतिशत, महीन नाज 89 प्रतिशत, समीर खान ने 88.8 प्रतिशत, हर्षवर्धन सिंह ने 88 प्रतिशत, प्रशांत रायकवार ने 87.6 प्रतिशत, एकांशी तिवारी ने 87.8 प्रतिशत आदि हासिल किए। मदर सीता पब्लिक स्कूल का भी सीबीएसई का रिजल्ट बेहतर रहा। छात्रा मुस्कान पस्तोर ने 96.8, निर्जला कुमारी ने 95.4, अमित पटेल ने 89 फीसदी अंक प्राप्त किए।
12वीं में हंसराज स्कूल के 51 छात्र 90 फीसदी से ज्यादा अंकों से पास
झांसी। महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की 12वीं के परीक्षा परिणाम में सफलता का परचम लहराया है। विज्ञान वर्ग में सौमिल जैन ने 97.8 फीसदी अंक लाकर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। उनके रसायन विज्ञान में सौ, भौतिक विज्ञान और शारीरिक शिक्षा में 99-99 अंक आए हैं। आयुष राय के 96.8, आयुष सक्सेना के 96.4 फीसदी अंक आए हैं। वहीं, वाणिज्य वर्ग में दिव्यांशी गुप्ता ने 94.2 प्रतिशत अंकों से परीक्षा पास की। जबकि, देवांश लोहिया ने 93.2, आयुष अग्रवाल ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के 51 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। अंग्रेजी में 82, गणित में 35, रसायन विज्ञान में 62, भौतिक विज्ञान में 48 समेत विभिन्न विषयों में कई छात्रों ने 90 से अधिक अंक लाए हैं। वहीं, 10वीं 16 छात्र 90 प्रतिशत से ज्यादा अंकों से पास हुए हैं। मैनेजर गौरव मिश्रा, चेयरमैन नीरज खत्री, चेयरपर्सन अनु मिश्रा, प्रधानाचार्य एस रिजवी ने विद्यार्थियों की सफलता पर बधाई दी। वहीं छात्र छात्राओं ने भी स्कूल में खुशी मनाई।
माउंट लिट्रा के चक्षु सिंह के 98, ध्रुव के 97.6 फीसदी अंक आए
झांसी। माउंट लिट्रा जी स्कूल के चक्षु सिंह गौर ने 12वीं में 98 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान पाया है। इसी तरह, ध्रुव निगम ने 97.6, पीयूष गुप्ता ने 96.4, अपूर्वा बिरथरे ने 95.8, श्रेया गगेंले ने 95.8, अविरल गुप्ता ने 95.2, ईशा त्यागी ने 94.8, यश वाजपेयी ने 94.6, वैष्णवी राजावत ने 93.6, हिमांशु यादव ने 93.2, वंशिका झाम्ब ने 93.2, तरुषी श्रीवास्तव ने 93.2, शोभित सिंह ने 92.6 ने 90-90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। प्रधानाचार्य संजय किचनर ने बताया कि 135 में 128 छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। 10वीं में श्रुथी ए.एस ने 96.6 प्रतिशत अंक पाकर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। साथ ही आरोही द्विवेदी ने 96.4 प्रतिशत, आदित्य खंडेलवाल ने 96.2 प्रतिशत, नाव्या सिंह ने 95.8 प्रतिशत, अनिमेश अरजरीया ने 94 प्रतिशत, देवप्रकाश चौरसिया ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

12वीं में ब्लू बेल्स की स्नेहा के आए 97.2 फीसदी अंक
झांसी। ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल का 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। प्रधानाचार्य रीना विलियम्स ने बताया कि 12वीं में स्नेहा भार्गव ने 97.2, अंशुल सोनी ने 97, अनुभा शर्मा ने 96.4, आस्था त्रिवेदी ने 94.4, अनिक प्रताप सिंह व उत्कर्ष पाठक ने 92.6, अभिषेक यादव ने 92, भूमि साहू ने 91.4, सरगम त्रिपाठी ने 91, तिलक कुमार वर्मा ने 90.4, महक सहाय व आर्यन गुप्ता ने 90.2 फीसदी अंक प्राप्त किए। 10वीं में अभिजय यादव ने 95, परांशु यादव ने 94.2, देव रूहेला ने 91, उदय कुमार ने 90 फीसदी अंक हासिल किए। चेयरमैन वीरेंद्र राय प्रबंध निदेशक विशाल राय ने मेधावियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed