फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mercury dropped in Jhansi, cold increased, two died in Lalitpur

झांसी में गिरा पारा, बढ़ी ठंड, ललितपुर में दो की मौत

Thu, 30 Dec 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped in Jhansi, cold increased, two died in Lalitpur
झांसी। झांसी में बुधवार को पारा गिरने से ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं ललितपुर में ठंड से दो किसानों की मौत हो गई।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई बारिश के बाद बुधवार को सर्द हवाओं ने लोगों की आफत बढ़ाई। बुधवार सुबह बदरी छाई रही। दोपहर में हल्की धूप खिली, तो लोगों को राहत की उम्मीद जगी, लेकिन ठंडी हवाएं चलती रहीं। शाम को भी सर्द हवाओं और गलन ने कंपकपी छुड़ाई। अधिकतम तापमान बुधवार को तीन डिग्री लुढ़ककर 13 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

वहीं ठंड के चलते ललितपुर के गांव खांदी के गणेशपुरा टपरियन में किसान चंद्रभान सिंह (50) की मौत हो गई। इसके अलावा ललितपुर के ही ग्राम विघामहावत में किसान मनका उर्फ मानिक पुत्र हल्के राजपूत की खेत फसल की रखवाली के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी और बढ़ेगी गलन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि अभी दो दिन तक और बदली छाई रहेगी। साथ ही सर्द हवाएं चलने से गलन बढ़ेगी। शाम को तापमान गिरकर सात डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed