{"_id":"6433ff8379aebb6bcd009788","slug":"mentally-disturbed-youth-committed-suicide-by-hanging-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: मानसिक तौर पर परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, सात साल का बेटा आया तो कमरे में फंदे पर लटके थे पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: मानसिक तौर पर परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, सात साल का बेटा आया तो कमरे में फंदे पर लटके थे पिता
Mon, 10 Apr 2023 05:52 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 10 Apr 2023 05:52 PM IST
सार
बबीना पुलिस के मुताबिक, मनोज आदिवासी (34) पुत्र गिरजा आदिवासी पारिवारिक विवादों के चलते परेशान रहता था। रविवार को परिजन खेत पर गए थे, पीछे से युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
झांसी जिले के बबीना के ग्वावली गांव में पारिवारिक समस्याओं से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन खेत पर गए थे। उसका सात साल का बेटा घर आया तो पिता कमरे में फंदे पर लटके हुए थे। उसने परिजनों को बताया कि पापा फंदे पर लटके हैं। जब लोग पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
बबीना पुलिस के मुताबिक, मनोज आदिवासी (34) पुत्र गिरजा आदिवासी पारिवारिक विवादों के चलते परेशान रहता था। रविवार को परिजन खेत पर गए थे, पीछे से युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मनोज की मौत के बाद दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। उसके दो बेटे 13 साल का प्रदीप और 7 साल का दीपक है। रविवार को पत्नी पार्वती दोनों बच्चों को लेकर खेत पर गई थी। मनोज घर पर अकेला था। उसने सुसाइड कर लिया। इसके बाद घर पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन