फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   medical staff will also screened

अब घर नही जा सकेंगे चिकित्सक व कर्मचारी

Sat, 28 Mar 2020 10:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
medical staff will also screened
झांसी। कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो सक्रिय संघ रोधी दल का गठन किया गया है। प्रत्येक दल में छह चिकित्सकों सहित कुल 25 कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। ये दल 15 दिन तक लगातार अस्पतालों में ड्यूटी करेंगे। ड्यूटी समाप्त होने के बाद सभी कर्मचारियों को घर की जगह होटल भेजा जाएगा। जहां पर पंद्रह दिन तक रखा जाएगा। इस दौरान सभी कर्मचारियों की जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन

दल में छह चिकित्सक, छह स्टाफ नर्स, दो फार्मासिस्ट, दो वार्ड ब्वाय, छह स्वीपर व दो लैब टेक्नीशियन को नियुक्त किया गया है। दल द्वारा जिलेभर के मरीजों की निगरानी के अलावा इलाज भी किया जाएगा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए पंद्रह दिन की ड्यूटी करने के पश्चात दूसरा दल इलाज करेगा। जबकि पहले दल के सभी सदस्यों को होटल में शिफ्ट किया जाएगा। इस दौरान दल के सभी सदस्य होटल के अलग-अलग कमरों में रहेंगे। दल के किसी भी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी अथवा कोरोना वायरस के किसी भी तरह के लक्षण की शिकायत होने पर तुरंत ही जांच की जाएगी। जरूरत पड़ने पर सैंपल को भी जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीके निगम ने बताया कि रेपिड रिस्पोंस टीम के सदस्य ही दल में काम करेंगे। कोरोना वायरस की संभावनाओं व बचाव के लिए दल के सभी सदस्यों को पंद्रह दिन के लिए होटल में भेजा जाएगा। इस दौरान सभी सदस्यों की जांच की जाएगी। यह व्यवस्था डॉक्टरों की सुरक्षा को देखते हुए की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed