{"_id":"667c7d5287b082913206bbb4","slug":"medical-machines-should-be-given-for-cancer-treatment-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-340859-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कैंसर के इलाज के लिए मेडिकल को दी जाएं मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कैंसर के इलाज के लिए मेडिकल को दी जाएं मशीनें
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गरौठा राजपूत जवाहर लाल राजपूत ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने कैंसर के मरीजों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज को अत्याधुनिक मशीनें दिए जाने की मांग की।
विधायक ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को बताया कि बुंदेलखंड के कई जनपदों के लोग इलाज के लिए झांसी आते हैं। लेकिन, मेडिकल कॉलेज में कैंसर के इलाज के लिए आवश्यक मशीनें न होने से लोगों को ग्वालियर की ओर रुख करना पड़ जाता है। कैंसर में सिकाई के लिए कीमोथेरेपी की बहुत ज्यादा आवश्यकता पड़ती है, जिसकी मशीन भी मेडिकल में नहीं है। विधायक ने कहा कि ये मशीनें यदि मेडिकल कालेज झांसी में स्थापित हो जाएं तो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए वरदान साबित होंगी। डिप्टी सीएम ने विधायक को मशीनें उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।