{"_id":"66b41a275ae764b4380d62ea","slug":"medical-college-wards-full-treatment-on-ground-jhansi-news-c-11-jhs1002-367038-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मेडिकल कॉलेज के वार्ड फुल, जमीन पर इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मेडिकल कॉलेज के वार्ड फुल, जमीन पर इलाज
विज्ञापन
बारिश तो कभी धूप की वजह से तेजी से फैल रहा वायरल बुखार, मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में लगीं कतारें
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मेडिकल कॉलेज में तेज वायरल बुखार और डायरिया के रोगी ज्यादा संख्या में आ रहे हैं। बुधवार को मेडिसिन और बाल रोग विभाग की ओपीडी में रोगियों की लाइनें लगी रही। करीब 15 रोगियों को चिंताजनक हालत में भर्ती करके उपचार किया गया। इमरजेंसी में तेज बुखार के चार बच्चों और पांच बड़े लोग भर्ती किए गए। वहीं, बुधवार को वार्डों में बेड नहीं मिलने पर कुछ रोगियों को जमीन पर लेटाकर उपचार किया गया।
मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन ओपीडी में सुबह आठ से दो बजे तक 266 रोगी आए, जिनमें करीब 40 ने बुखार की शिकायत की। वहीं, बाल रोग विभाग की ओपीडी में 122 बच्चों को दिखाने के लिए परिजन आए, जिनमें से 22 बच्चों को बुखार आ रहा था। 15 रोगियों को भर्ती किया गया। इमरजेंसी में बुखार की वजह से चार बच्चों को चिंताजनक हालत में भर्ती किया गया है।
0- डेंगू के संदिग्ध 22 रोगियों के खून की हुई जांच
मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायलॉजी लैब में संदिग्ध डेंगू के 22 रोगियों के खून की जांच की गई। अच्छी बात यह रही कि किसी में भी डेंगू की पुष्टि नहीं हुई।
0- चर्म रोग विभाग में आए 353 मरीज
झांसी। मेडिकल कॉलेज के चर्म रोग विभाग में भी मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। हवा में आर्द्रता (नमी) होने की वजह से तमाम लोग फंगल इंफेक्शन की चपेट में आ रहे हैं। इसकी वजह से कोई खुजली तो कोई दाद-खाज का शिकार हो रहा है। बुधवार को चर्म रोग विभाग की ओपीडी में 253 रोगियों ने उपचार कराया।