फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Medical college should give 24 lakh outstanding honorarium to eight employees

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज आठ कर्मचारियों को 24 लाख बकाया मानदेय दे

Fri, 24 Feb 2023 11:20 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Medical college should give 24 lakh outstanding honorarium to eight employees
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज को आठ संविदा कर्मचारियों को बकाया 24 लाख रुपये मानदेय का भुगतान करना होगा। उप श्रमायुक्त ने कॉलेज को आरसी जारी कर दी है। इस मामले में अब कॉलेज प्रशासन हाईकोर्ट में अपील कर रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2010 में मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर में विभिन्न पदों पर सौ से अधिक संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति हुई थी। बताया गया कि वर्ष 2012 तक केंद्र सरकार की ओर से सभी कर्मचारियों को मानदेय दिया गया। इसके बाद राज्य सरकार को मानदेय देना था मगर कुछ समय तक कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिला। अक्तूबर 2015 से सितंबर 2016 तक के मानदेय भुगतान के लिए आठ कर्मचारियों ने उप श्रमायुक्त के यहां वाद दायर कर दिया। बताया गया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से सभी कर्मचारियों को नियमित मानदेय देने की बात कही गई। उप श्रमायुक्त नदीम अहमद ने बताया कि इस मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाया। न ही निर्धारित कई तिथियों पर उनके पक्ष से कोई उपस्थित हुआ। ऐसे में पिछले वर्ष ही कॉलेज को कर्मचारियों को 24 लाख रुपये बकाया मानदेय भुगतान का आदेश दे दिया था। इसके बावजूद कॉलेज की ओर से भुगतान नहीं किया गया। अब आरसी जारी कर दी है। वहीं, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर का कहना है कि वो इस मामले में हाईकोर्ट में अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed