{"_id":"60b9300f8ebc3e78bf0fe2d5","slug":"medical-college-get-100-anty-fungal-njection-jhansi-news-jhs196294712","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज को पांच दिन बाद मिले 100 एंटी फंगल इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज को पांच दिन बाद मिले 100 एंटी फंगल इंजेक्शन
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज को पांच दिनों के बाद 100 एंटी फंगल इंजेक्शन एम्फोरेटेसिन बी मिल गए हैं। ये इंजेक्शन ब्लैक फंगस वाले मरीजों को लगाए जाते हैं। इंजेक्शन मिलने से मरीजों को इलाज में काफी राहत मिलेगी।
डॉक्टरों के मुताबिक ब्लैक फंगस खून की नसों को सड़ा देता है। उस हिस्से को ऑपरेशन करके निकालना पड़ता है। ऑपरेशन के बाद एंटी फंगल इंजेक्शन एम्फोटेरेसिन बी लगाते हैं। ताकि, ऑपरेशन के दौरान नैनो फंगस छूट जाए तो इंजेक्शन उसे धीरे-धीरे खत्म कर देता है। किसी मरीज को दो तो किसी को छह इंजेक्शन तक रोज लगते हैं। ऑपरेशन के बाद मरीज का छह से आठ सप्ताह तक इलाज चलता है। 15 दिन पहले तक मेडिकल कॉलेज में एक भी इंजेक्शन नहीं था, मगर अब शासन की तरफ से लगातार एम्फोटेरेसिन बी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज को 100 इंजेक्शन मिल गए हैं। यह मरीजों को लगाए जाने भी शुरू कर दिए गए हैं। कई और इंजेक्शनों की मांग शासन को भेजी गई है। आगे भी इंजेक्शन मिलते रहेंगे।