{"_id":"5779691a4f1c1b6c117f99ee","slug":"medical-college-500-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 बेड वार्ड के लिए शासन ने दिए 17 करोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 बेड वार्ड के लिए शासन ने दिए 17 करोड़
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
medical college
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन 500 बेड वार्ड के लिए शासन ने 17 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। अब इन पैसे से वार्ड के लिए फर्नीचर, ओटी टेबल और अन्य उपकरणों की खरीद की जा सकेगी।
मेडिकल कॉलेज में करीब चार साल से 500 बेड वार्ड के निर्माण का कार्य चल रहा है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की थी और यह उनकी प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल है। वार्ड का 90 फीसदी से ज्यादा कार्य पूरा हो चुका है। हाल ही में मुख्यमंत्री के सचिव पार्थ सार्थी सेन शर्मा ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर के साथ 500 बेड वार्ड की समीक्षा बैठक की। इस दौरान वार्ड के लिए जारी हुए पैसे और उसकी उपयोगिता देखी गई। प्राचार्य ने जब फर्नीचर, ओटी टेबल समेत कई उपकरणों की खरीद के लिए पैसे की कमी आड़े आने की समस्या बताई तो सचिव ने इसके लिए 17 करोड़ रुपये जारी करने के आदेश दे दिए। सचिव ने 30 अक्तूबर तक हर हाल में वार्ड का निर्माण पूरा कर कार्यदायी संस्था से हैंडओवर करवा लेने की समयसीमा तय कर दी। नवंबर में मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण कर सकते हैं।
सभी मेडिकल कॉलेजों में लगेंगे कैमरे
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज को रोल मॉडल मानते हुए शासन अब प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएगा। सीएम के सचिव ने झांसी मेडिकल कॉलेज की वॉकीटॉकी और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की तारीफ करते हुए सभी जगह इसे प्रभावी करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
बॉक्स..
असाध्य रोगों में शामिल हुआ मलेरिया, डायरिया
अब असाध्य रोगों में मलेरिया और डायरिया को भी शामिल कर लिया गया है। सचिव ने प्राचार्य को मलेरिया, डायरिया से पीड़ित गरीब मरीजों का असाध्य रोगियों के लिए मिलने वाले बजट से इलाज करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, प्राचार्य ने इस बार असाध्य रोगियों का बजट 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ करने की मांग पर सचिव ने जारी करने का आदेश दे दिया है। वहीं, मशीनों के रखरखाव के लिए भी जल्द मेडिकल कॉलेज को दो करोड़ रुपये मिल जाएंगे।