फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MEd, BEd, BLED examinations in October

एमएड, बीएड, बीएलएड की परीक्षाएं अक्तूबर में

Wed, 22 Sep 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
MEd, BEd, BLED examinations in October
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में संचालित बीएड, एमएड और बीएलएड की परीक्षाओं की तिथि घोषित हो गई है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षाएं पांच अक्तूबर से शुरू होकर नौ अक्तूबर तक चलेंगी।
विज्ञापन

बीयू प्रशासन ने परीक्षा के लिए केंद्र भी निर्धारित कर दिए हैं। बीएड, एमएड कोर्स की द्वितीय वर्ष और बीएलएड की द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष की संस्थागत वार्षिक परीक्षाएं पांच से नौ अक्तूबर तक चलेंगी। विश्वविद्यालय से संबद्ध राजकीय और अनुदानित कॉलेजों को ही परीक्षा केंद्र निर्धारित करते हुए परीक्षा ऑफलाइन प्रकृति की बहु विकल्पीय प्रश्नों पर आधारित ओएमआर पद्धति पर संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा से संबंधित परीक्षा कार्यक्रम और परीक्षा केंद्रों का विस्तृत विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर अपलोड़ कर दिया गया है। संबंधित कॉलेज के प्राचार्य ही उक्त परीक्षा के लिए केंद्र अध्यक्ष होंगे। बीयू प्रशासन ने केंद्राध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षाएं नकल विहीन और पारदर्शी तरीके से कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed