{"_id":"60e602fc8ebc3ee095374cb1","slug":"mdm-cook-kitchen-garden-vegetable-jhansi-news-jhs198990761","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम में पकेगी किचन गार्डन की सब्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम में पकेगी किचन गार्डन की सब्जी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में एमडीएम में अब किचन गार्डन की सब्जी पकेगी। जिले के 10 स्कूलों में यह गार्डन तैयार होंगे। गार्डन बनाने के लिए मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण ने स्कूलों को धनराशि आवंटित की है।
विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन में ताजी सब्जियां खाने को मिलें। साथ ही उनमें पौधारोपण तथा बागवानी के प्रति रुचि जागृत हो। इस उद्देश्य से बीते वर्ष मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण ने स्कूलों में किचन गार्डन तैयार करने की योजना प्रारंभ की थी। इसके लिए मार्च 2021 में 10 स्कूलों का चयन कर किचन गार्डन के लिए पांच-पांच हजार रुपये आवंटित भी किए थे। मगर कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल बंद होने से यह काम शुरू नहीं हो सका। अब स्कूलों में इस योजना पर अमल कराने की तैयारी शुरू हो गई है। जिले के प्राथमिक स्कूल निमोनी बंगरा, कंपोजिट स्कूल रसीना बबीना, प्राइमरी स्कूल बरोरा बामौर, देवराशरन प्राइमरी स्कूल बामौर, कंपोजिट स्कूल दिगारा, कंपोजिट स्कूल हस्तिनापुर, प्राइमरी स्कूल रूपा धमना, उच्च प्राइमरी स्कूल अमरोख, कंपोजिट स्कूल बुढ़वार गुरसराय और कंपोजिट स्कूल सेमरी चिरगांव में किचन गार्डन तैयार होंगे। मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण के जिला समन्वयक राज बहादुर सिंह ने बताया कि किचन गार्डन के लिए धनराशि आ गई है। स्कूल खुल चुके हैं। इन्हें तैयार कराया जाएगा। इसमें उगने वाली ताजी सब्जियों का उपयोग मध्यान्ह भोजन में होगा।