फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MDM cook kitchen garden vegetable

एमडीएम में पकेगी किचन गार्डन की सब्जी

Thu, 08 Jul 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
MDM cook kitchen garden vegetable
झांसी। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में एमडीएम में अब किचन गार्डन की सब्जी पकेगी। जिले के 10 स्कूलों में यह गार्डन तैयार होंगे। गार्डन बनाने के लिए मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण ने स्कूलों को धनराशि आवंटित की है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन में ताजी सब्जियां खाने को मिलें। साथ ही उनमें पौधारोपण तथा बागवानी के प्रति रुचि जागृत हो। इस उद्देश्य से बीते वर्ष मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण ने स्कूलों में किचन गार्डन तैयार करने की योजना प्रारंभ की थी। इसके लिए मार्च 2021 में 10 स्कूलों का चयन कर किचन गार्डन के लिए पांच-पांच हजार रुपये आवंटित भी किए थे। मगर कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल बंद होने से यह काम शुरू नहीं हो सका। अब स्कूलों में इस योजना पर अमल कराने की तैयारी शुरू हो गई है। जिले के प्राथमिक स्कूल निमोनी बंगरा, कंपोजिट स्कूल रसीना बबीना, प्राइमरी स्कूल बरोरा बामौर, देवराशरन प्राइमरी स्कूल बामौर, कंपोजिट स्कूल दिगारा, कंपोजिट स्कूल हस्तिनापुर, प्राइमरी स्कूल रूपा धमना, उच्च प्राइमरी स्कूल अमरोख, कंपोजिट स्कूल बुढ़वार गुरसराय और कंपोजिट स्कूल सेमरी चिरगांव में किचन गार्डन तैयार होंगे। मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण के जिला समन्वयक राज बहादुर सिंह ने बताया कि किचन गार्डन के लिए धनराशि आ गई है। स्कूल खुल चुके हैं। इन्हें तैयार कराया जाएगा। इसमें उगने वाली ताजी सब्जियों का उपयोग मध्यान्ह भोजन में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed