फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mdm conversion cost increased

प्रति विद्यार्थी मिड डे मील मद में आंशिक बढ़ोत्तरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
mdm conversion cost increased
बेसिक शिक्षा के स्कूलों में मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने कंवर्जन कास्ट में बढ़ोत्तरी कर दी है। प्राइमरी के प्रत्येक विद्यार्थी पर अब यह चार रुपये 97 पैसे और उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रत्येक विद्यार्थी पर 7 रुपये 45 पैसे व्यय होेंगे। शासन ने इस संबंध में निर्देश दिए है। इससे पूर्व केंद्र सरकार ने अपनी मंजूरी दी थी। कंवर्जन कास्ट में केंद्र व राज्य सरकार दोनों का ही सहयोग रहता है। खाद्यान्न सामग्री के बढ़ रहे दामों के बीच कई बार शिक्षक संगठनों द्वारा मांग की जाती रही है, कि मध्याह्न भोजन की कंवर्जन कास्ट बढ़ाई जाये। अभी तक प्राथमिक में प्रत्येक विद्यार्थी पर 4 रुपये 48 पैसे और उच्च प्राथमिक स्कूल मेें प्रत्येक विद्यार्थी पर 6 रुपये 71 पैसे वहन होते थे। विभाग के अनुसार झांसी में लगभग एक लाख 40 हजार विद्यार्थियों को स्कूलों में मध्याह्न भोजन वितरित होता है। इसके लिए प्रत्येक दिन का भोजन मैन्यू भी निर्धारित है। कंवर्जन कास्ट सब्जी, मसाला, तेल आदि पर खर्च होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed