{"_id":"6089c6c98ebc3e8d2f36c544","slug":"may-education-started-in-student-jhansi-news-jhs194064754","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं के परिणाम का इंतजार, मई में शुरू हो जाएगी 11वीं की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं के परिणाम का इंतजार, मई में शुरू हो जाएगी 11वीं की पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना संक्रमण के चलते सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाओं को रद्द करते हुए असेसमेंट के आधार पर परिणाम जारी करने का एलान किया है। विद्यार्थी अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। उधर स्कूलों ने 11वीं में प्रवेश शुरू कर दिए हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई से जुड़ाव बना रहे इसके लिए मई से ऑनलाइन कक्षाएं भी शुरू हो रही हैं। स्कूलों ने विद्यार्थियों को आनलाइन फार्म भेजकर विषयों के विकल्प मांगे हैं।
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं चार मई से शुरू होनी थीं। बोर्ड ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए 10वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया और असेसमेंट के आधार पर परिणाम जारी करने की घोषणा की थी। परिणाम तैयार करने के लिए सीबीएसई बोर्ड ने स्कूलों से विद्यार्थियों का विवरण मांगा है। अधिकतर स्कूलों ने प्री बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर डाटा बोर्ड को भेज दिया है। स्कूलों ने 10वीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों का जुड़ाव बनाए रखने के लिए अनन्तिम प्रवेश शुरू कर दिए गए हैं। आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों में भी यही प्रक्रिया चल रही है।
ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य नितिन विलियम्स बताते हैं कि कोरोना के चलते एक साल से ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। अब 10वीं की परीक्षा नहीं होनी है। ऐसे में विद्यार्थी खाली न रहें इसके लिए 11वीं की ऑनलाइन कक्षाएं तीन मई से शुरू करने जा रहे हैं। विषयों के आधार पर विद्यार्थियों से विकल्प मांगे गए हैं। इससे सत्र भी नहीं पिछड़ेगा।
विज्ञापन
द आर्यन्स स्कूल के निदेशक आकाश अत्री का कहना है कि 11वीं के अनन्तिम प्रवेश शुरू कर दिए हैं। कोशिश है कि 15 मई तक ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी जाएं। अल्पाइन पब्लिक स्कूल के निदेशक दीपक राय का कहना है कि 11वीं की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने के लिए योजना बना रहे हैं। बोर्ड को 10वीं के विद्यार्थियों का डाटा भेज दिया है। सीबीएसई की जिला समन्वयक प्रीति खत्री का कहना है कि स्कूलों की ओर से इस बारे में बोर्ड के निर्देशों के बारे में जानकारी मांगी गई है। बोर्ड की ओर से इस संबंध में कोई निर्देश नहीं आए हैं।