फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mauranipur MLA's brother caught with illegal pistol

Jhansi News: अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा गया मऊरानीपुर विधायक का भाई

Wed, 27 Sep 2023 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Mauranipur MLA's brother caught with illegal pistol
विधायक बोलीं, मेरा नहीं है भाई से कोई सरोकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मऊरानीपुर की विधायक डा. रश्मि आर्य के भाई को पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पत्नी की शिकायत पर ही पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है। वहीं इस मामले से विधायक ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया है कि उनका भाई से सालों से कोई वास्ता नहीं है।
महानगर की महेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी महिला सोनम सिंह ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि उसका पति अंकित वर्मा उसे जान से मारने की फिराक में है और इसके लिए वह घर में अवैध पिस्टल रखे हुए है। किसी भी समय वह उसे मौत के घाट उतार सकता है। सूचना पर सीपरी थाना पुलिस की टीम महेंद्रपुरी कॉलोनी स्थित उसके निवास पर पहुंच गई। यहां पुलिस को अंकित वर्मा एक पलंग पर लेटा हुआ मिला। उसके पास 7.65 बोर की एक पिस्टल, एक मैग्जीन व दो कारतूस रखे हुए थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोनम ने पुलिस को बताया कि उसकी सात-आठ साल पहले शादी ग्वालियर निवासी अंकित वर्मा से हुई थी, जो मऊरानीपुर विधायक डा. रश्मि आर्य के भाई हैं। शादी के बाद से ही अंकित उसका उत्पीड़न कर रहा है। इसकी शिकायत वह पति की विधायक बहन से भी कर चुकी हैं। सोनम ने बताया कि अंकित उसे जान से मारने की नीयत से पिस्टल लेकर घर आया था।
विज्ञापन

वहीं, मऊरानीपुर विधायक ने बताया कि अंकित ने परिवार की सहमति के बगैर सोनम से लव मैरिज की थी। इससे परिवार के लोगों ने काफी समय पहले से ही अंकित से रिश्ते तोड़ लिए हैं। अब उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed