फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mauranipur: Direct collision between flower and paw, elephant chirping nowhere

मऊरानीपुर: फूल और पंजे में सीधी टक्कर, हाथी कहीं नहीं चिंघाड़ा

Tue, 21 May 2024 04:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Mauranipur: Direct collision between flower and paw, elephant chirping nowhere
- कस्बाई इलाकों में फूल का दिखा दबदबा, ग्रामीण इलाकों में पंजे ने दिखाया दम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश से घिरी हुई झांसी लोकसभा क्षेत्र की मऊरानीपुर विधानसभा में मुख्य मुकाबला भाजपा और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच रहा। किसी जमाने में बसपा का यहां मजबूत आधार हुआ करता था, लेकिन इस चुनाव में यहां हाथी की चिंघाड़ कहीं भी नहीं सुनने को मिली।

मऊरानीपुर कस्बे के प्राथमिक विद्यालय खरकासानी में बने बूथ पर सुबह 10.30 बजे तक 854 मतदाताओं में से 204 अपना वोट डाल चुके थे। यहां सुबह से ही इक्का-दुक्का मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई थी। केंद्र के बाहर खड़े दिलीप और मोनू ने बताया कि घर के काम से फ्री होने के बाद यहां दोपहर में मतदाताओं की संख्या बढ़ेगी। उनका कहना था कि देहात के वोटर हैं, धूप से घबराते नहीं हैं। जब उनसे पूछा गया कि उनका वोट कहां गया तो दिलीप मुस्कुराते हुए राम-राम करके आगे बढ़ गए। जबकि, मोनू ने हाथ का पंजा दिखा दिया। कमोबेश पूरे विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं का यही रुझान देखने को मिला। कस्बाई क्षेत्रों में फूल ने दम दिखाया तो ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर पंजे का दबदबा नजर आया। बसपा चुनाव में कहीं भी खड़ी नजर नहीं आई। जबकि, बसपा का यहां बड़ा आधार माना जाता रहा है। 2007 के विधानसभा चुनाव में यहां से बसपा ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

0000000
दिन चढ़ने के साथ बढ़ता गया मतदान
09 बजे - 12.93 प्रतिशत
11 बजे - 27.57 प्रतिशत
01 बजे - 40.65 प्रतिशत
03 बजे - 49.54 प्रतिशत
06 बजे - 61.43 प्रतिशत
0000000
कुल मतदाता - 423067
पुरुष - 224170
महिला - 198890
थर्ड जेंडर - 7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed