फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mauntain cutting

भूमाफिया खोद रहे कैमासन पहाड़, करा रहे निर्माण

Thu, 12 Mar 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
mauntain cutting
मेडिकल कॉलेज के गेट न.1 के सामने गली में कैमासन पहाड़ी को खोदकर किया जा रहा है निर्माण।
झांसी। शहर में पहाड़ों को काटकर अवैध निर्माण करने का सिलसिला धड़ल्ले से जारी है। अब मेडिकल कॉलेज के पास स्थित कैमासन पहाड़ को खोदकर निर्माण कराया जा रहा है। सक्रिय भूमाफिायाओं ने बाकायदा कंक्रीट के पिलर खड़े कर लिए हैं। कई बार शिकायतों के बाद भी नगर निगम कोई सुध नहीं ले रहा है। दिन के उजाले में हो रहा निर्माण सभी को दिख रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग और अधिकारी लगातार अनेदखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के पास स्थित कैमासन पहाड़ लगभग 55 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है। जिसमें लगभग 25 एकड़ नगर निगम की सीमा में दर्ज है। जबकि, नगर निगम की ओर से पहाड़ पर कई जगह बोर्ड लगाकर पहाड़ को नगर निगम की सीमा में दर्शाया भी गया है। लेकिन विभाग की उदासीनता के चलते अधिकतर पहाड़ को काटकर इमारतों का निर्माण करा लिया गया है। वहीं, मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर एक के सामने स्थित यादव मेडिकल के पीछे नगर निगम की सीमा में दर्ज पहाड़ को काटकर कई लोगों ने कई पिलर का निर्माण करा लिया है।
विज्ञापन

कई बार शिकायतों के बाद भी नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई अमल ने नहीं लाई जा रही है। इस संबंध में नगर निगम के लेखपाल प्रकाश सोनी ने बताया कि पहाड़ को काटकर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। मौके पर नगर निगम की टीम ने जाकर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। होली की छुट्टियों के चलते कार्रवाई नहीं हो पाई है। निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्टर स्थित दूल्हा सैय्यद मजार वाला पहाड़ भी काटा जा रहा
कैमासन पहाड़ ही नहीं, शहर में कई अन्य स्थानों पर भी भूमाफिया निरंकुश होकर पहाड़ काट कर समतल कर रहे हैं। फिल्टर के नजदीक स्थित पीतांबरा कॉलोनी के सामने दूल्हा सैय्यद मजार वाला पहाड़ तीन हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला है। यह पहाड़ राजस्व विभाग के दस्तावेजों में नगर निगम के नाम दर्ज है। लेकिन भूमाफियाओं द्वारा तीन हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले इस पहाड़ को लगातार काटकर समतल किया जा रहा है। लेकिन नगर निगम की ओर से अब तक कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। जिसके चलते पहाड़ को काटने का काम तेजी से जारी है। जिलाधिकारी स्तर तक इन मामलों की कई बार शिकायत हो चुकी हैं। इसके बाजवूद इन पर रोक नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed