फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Matki fod was source of attraction

दधि मटकी फोड़ी कृष्ण व ग्वालों ने

Mon, 26 Aug 2019 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Matki fod was source of attraction
दधि मटकी फोड़ी कृष्ण व ग्वालों ने
विज्ञापन

झांसी। कोहिनूर ऑलवेज ब्राइट के तत्वावधान में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। इसमें भगवान श्री कृष्ण, ग्वालों के स्वरूप ने दधि मटकी फोड़ी। इसके अलावा माखन चोरी, गोवर्धन लीला, झूला झांकी को भी प्रस्तुत किया। संस्था के सदस्यों ने श्री कृष्ण, बलराम के साथ ही नंद बाबा, यशोदा, देवकी, वासुदेव, मीरा, राधा आदि के स्वरूप भी धारण किए और भजनों पर मोहक नृत्य किया। रासलीला एवं डांडिया नृत्य को प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष वैशाली पुंशी, सचिव भूमिका सिंह, संयोजक संगीता साहू, राखी अमलानी, सिमरन चढ्ढा, मीनाक्षी निरंजन, श्रृति चढ्ढा, रोशनी जसवानी, पूनम मिश्रा, चंदा, पूजा सुंदरानी, अंजलि दत्ता, नीलम, सोनल चौहान, अंचला पटेल, अर्चना सिंह आदि मौजूद रहीं।

विद्यार्थियों ने फोड़ी दधि मटकी
झांसी। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस अंबाबाय में दधि हांडी फोड़ एवं मटकी साज सज्जा प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से हिस्सा लिया। ढोल नगाड़ों की धुन पर गोविंदा आला रे के गीतों पर विद्यार्थियों ने झूमते हुए प्रतिभाग किया। वहीं मटकी साज सज्जा प्रतियोगिता में छात्राओं ने मटकियोें को आकर्षक ढंग से सजाया। इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर अभिनव राय, प्रो. डा. एमई पुरुषोत्तमन नायडू, डा. अर्चना लाला, प्राचार्य फार्मेसी डा. सीसीपी सिंह, डा. आनंद गोयल, स्मिता कैनथ, प्रभात भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed