फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Maternities dying due to lack of blood, 44 died this year

खून की कमी से दम तोड़ रहीं प्रसूताएं, इस साल 44 की मौत

Tue, 01 Mar 2022 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Maternities dying due to lack of blood, 44 died this year
झांसी। पहले से ही खून की कमी और बाद में प्रसव की वजह से अत्यधिक खून बह जाने (पीपीएच) से कई प्रसूताएं दम तोड़ दे रही हैं। झांसी में इस साल 44 प्रसूताओं की बच्चे को जन्म देने के 42 दिन के अंदर जान जा चुकी है। मंडल के तीनों जिलों में झांसी में मौत का आंकड़ा सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन

झांसी समेत बुंदेलखंड में महिलाओं में खून की कमी पाई जाती है। नेशनल फेमिली हेल्थ सर्वे-5 2020-21 में 15 से 49 साल की 35.7 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं में खून की कमी की पुष्टि हुई। जबकि, सामान्यता 40 फीसदी महिलाएं एनिमिक मिलीं। विशेषज्ञों का कहना है कि जिन महिलाओं का हीमोग्लोबिन कम होता है और प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्त्राव हो जाता है तो फिर प्रसूता की जान जा सकती है। अधिकांश मामलों में भी यही कारण मौत की वजह बनता है। आंकड़े भी इस पर मुहर लगा रहे हैं। झांसी मंडल में इस साल 1.21 लाख में 4200 से अधिक गर्भवतियों में गंभीर रक्त अल्पता मिली। इनमें से 65 फीसदी महिलाओं ने ही अपना उपचार कराया। खास बात ये है कि झांसी में ललितपुर से डेढ़ हजार कम प्रसव होने के बावजूद दोगुनी मौतें हुई हैं।
विज्ञापन

जेएसवाई के ऑडिट में ये आंकड़े मिले
जिला सरकारी अस्पताल में प्रसव मौत
जालौन 14892 33
झांसी 16996 44
ललितपुर 18569 21
पूर्ण जांच में रुचि नहीं दिखातीं कई गर्भवती
गर्भावस्था के दौरान पूरी जांचें न कराना भी मातृ-मृत्यु का कारण बनता है। आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2017-18 में 56696 गर्भवती पंजीकृत हुई थीं, इनमें से सिर्फ 28815 गर्भवती चार बार जांच कराने के लिए आईं। 2018-19 में 47914 गर्भवतियों के सापेक्ष 37233, वर्ष 2019-20 में 54373 की तुलना में 53357, वर्ष 2020-21 में 24541 के सापेक्ष 18125 गर्भवती ही पूर्ण जांच के लिए आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्यता बुंदेलखंड की महिलाओं का हीमोग्लोबिन कम रहता है। प्रसव के बाद कइयों की अत्यधिक रक्तस्त्राव के चलते मौत हो जाती है। इसलिए प्रसव से पहले संपूर्ण जांच करानी जरूरी है। इससे मौतों को रोका जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी लगातार समीक्षा करके इनके कारणों को खोजकर मौतों में कमी लाने में जुटे हैं। - आनंद चौबे, मंडलीय परियोजना प्रबंधक, एनएचएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed