फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Maternal deaths can be reduced by timely identification of HRP.

Jhansi News: एचआरपी की समय पर पहचान कर कम कर सकते मातृ मृत्यु

Wed, 06 Mar 2024 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Maternal deaths can be reduced by timely identification of HRP.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी मैनेजमेंट एंड रेफरल विषय पर एनएचएम द्वारा आयोजित वर्चुअल सेमिनार में मेडिकल कॉलेज की डॉ. दिव्या जैन ने बताया कि यदि स्वास्थ्य इकाइयों पर हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) की समय पर पहचान, रेफर करते समय जरूरी औषधीय प्रबंधन कर दिया जाए तो मातृ मृत्यु को कम किया जा सकेगा।

सीएचसी, पीएचसी पर तैनात चिकित्साधिकारियों से संवाद के लिए हुई वर्चुअल सेमिनार में उन्होंने कहा कि अधिक रक्तस्त्राव की दशा में मरीज को मानक के अनुरूप आईवी फ्लूड दिया जाए तो मरीज उच्च चिकित्सा संस्थान तक सही स्थिति में पहुंच सकेगा। मरीज को एंबुलेंस से अस्पताल लाने के दौरान चिकित्सकीय प्रबंधन जरूरी है। लेबर में चिकित्साधिकारियों द्वारा मरीज की लगातार निगरानी की जाए। रेफर करते समय जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ को मरीज की स्थिति की जानकारी देकर ही भेजें। ताकि, वो मरीज के आगे के इलाज के लिए तैयारी कर लें। एडी हेल्थ डॉ. आरके सोनी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत हाई रिस्क प्रेग्नेंसी ट्रैकिंग की व्यवस्था की गई है। इससे पूरी नौ महीने तक हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं को हर माह प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस में बुलाकर उनकी स्थिति का संज्ञान लिया जाता है और जरूरी इलाज किया जाता है। एसीएमओ डॉ. एनके जैन, एनएचएम के मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे, डॉ. जितेंद्र, डॉ. आरती, डॉ. गरिमा पुरोहित, डॉ. नेहा जोशी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed