{"_id":"6296dccc812f1e503d5bec0e","slug":"massive-fire-broke-out-in-sarees-showroom-in-jhansi-two-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में बड़ा अग्निकांड: साड़ियों के शोरूम में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत, सात को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में बड़ा अग्निकांड: साड़ियों के शोरूम में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत, सात को बचाया
Wed, 01 Jun 2022 08:58 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 01 Jun 2022 08:58 AM IST
सार
झांसी में दतिया गेट के अंदर राई के ताजिया पर साड़ियों के शोरूम में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोगों को बचा लिया गया है।
विज्ञापन
झांसी में साड़ियों के शोरूम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बुधवार तड़के एक साड़ियों के शोरूम में आग लग गई। अग्निकाडं में दो लोगों की मौत हो गई। सात लोगों को बचा लिया गया है। अभी आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, झांसी जिले के कोतवाली थाना इलाके में दतिया गेट अंदर राई के ताजिया पर अजय का पूनम वस्त्रालय के नाम से साड़ियों का तीन मंजिला शोरूम है। बुधवार की सुबह तकरीबन 4:00 बजे शोरूम में आग लग गई। ऊपर की मंजिल पर आवास भी है।
आग की लपटें उपरी मंजिल के आवास तक पहुंच गई। जिससे वहां रखे चार सिलेंडर तेज धमाकों की आवाज के साथ फट गए। सूचना मिलते ही मौके पर थाना कोतवाली पुलिस और दमकल दस्ता पहुंच गया।
विज्ञापन
आग की भी भीषणता को देखते हुए सेना के दमकल दस्ते को भी बुलाया गया। पुलिस और दमकल कर्मियों ने मिलकर आवास में रह रहे 7 लोगों को बचाया जबकि दो की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का काम अभी जा रहा।