फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mass copying in Chandrashekhar Rambharose Tiwari College of Jalaun Bundelkhand University canceled examination center

झांसी: बोलकर कराई गई सामूहिक नकल का वीडियो हुआ वायरल, पहली पाली की सभी परीक्षाएं और केंद्र निरस्त

Sat, 09 Apr 2022 09:16 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 09 Apr 2022 09:16 PM IST
सार

दो अप्रैल को बाबू चंद्रशेखर रामभरोसे तिवारी महाविद्यालय में हुई परीक्षा का वीडियो वायरल हुआ था। एक व्यक्ति छात्र-छात्राओं को बोल-बोलकर उत्तर लिखवा रहा था।

विज्ञापन
Mass copying in Chandrashekhar Rambharose Tiwari College of Jalaun Bundelkhand University canceled examination center
नकल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जालौन के चंद्रशेखर रामभरोसे तिवारी महाविद्यालय में एक व्यक्ति द्वारा बोल-बोलकर सामूहिक नकल कराए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने केंद्र को निरस्त कर दिया है। इसके अलावा उस दिन की पहली पाली की सभी परीक्षाएं भी निरस्त कर दी हैं। 

विज्ञापन


दो अप्रैल की पहली पाली में जालौन के समेलपुर के छिरिया स्थित बाबू चंद्रशेखर रामभरोसे तिवारी महाविद्यालय में हुई परीक्षा का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कक्ष में मौजूद एक व्यक्ति छात्र-छात्राओं को बोल-बोलकर उत्तर लिखवा रहा था। इसका वीडियो को ट्वीट किया गया, तो शासन तक पहुंच गया। वहां से बीयू प्रशासन को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


बीयू प्रशासन ने मामले की जांच के लिए समिति का गठन कर दिया। समिति की रिपोर्ट के बाद शनिवार को आनन-फानन परीक्षा समिति की बैठक बुलाई गई। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान वीडियो उसी कॉलेज का मिला। केंद्राध्यक्ष व अन्य व्यक्ति ने भी इसकी पुष्टि की। परीक्षा समिति ने दो अप्रैल को पहली पाली में हुई सभी परीक्षाओं को निरस्त कर दिया है। साथ ही परीक्षा केंद्र को भी निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथही तीन साल के लिए इस कॉलेज को परीक्षा केंद्र भी नहीं बनाया जाएगा। केंद्राध्यक्ष डॉ. समर सिंह को आगामी पांच सालों के लिए काली सूची में डाल दिया गया है। कक्ष निरीक्षकों की पहचान कर उन्हें भी पांच साल के लिए काली सूची में डाला जाएगा। अब 11 अप्रैल से यहां के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं कैलाशी देवी श्रवण कुमार महाविद्यालय जालौन में होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed