फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Married woman consumed toxic in her maternal house, died

मायके में विवाहिता ने किया विषाक्त का सेवन, मौत

Mon, 22 Nov 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Married woman consumed toxic in her maternal house, died
झांसी। पांच दिन पहले ससुराल से मायके लौटी विवाहिता ने विषाक्त का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महोबा के ग्राम सुंगरा निवासी अजय सोनी की शादी जून 2020 में महोबा के ही ग्राम बघारी सिंघमपुर निवासी रामलाल की पुत्री रीता (22) से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति - पत्नी के बीच विवाद होने लगा था। इससे तंग आकर पांच दिन पहले ही युवती अपने भाई के साथ मायके आ गई थी। बीते दो दिनों से युवती का पति के साथ फोन पर ही विवाद चल रहा था। इसी बीच शनिवार रात तकरीबन दस बजे युवती ने विषाक्त का सेवन कर लिया। जब तक परिजनों को जानकारी हुई, तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। परिजन आनन-फानन में उसे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed