{"_id":"d591ef30536d3cf8eaafa70aaa450073","slug":"married-now-girlfriend-s-family-fears-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी रचा ली, अब प्रेमिका के परिजनों से भय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी रचा ली, अब प्रेमिका के परिजनों से भय
ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। आरपीएफ के एक जवान ने अपनी प्रेमिका से प्रेम विवाह तो कर लिया, मगर अब वह प्रेमिका के परिजनों से भयभीत है। जवान ने सुरक्षा के लिए नवाबाद थाना पुलिस से गुहार लगाई है।
राजस्थान के गुहाना निवासी एक युवक झांसी स्टेशन पर आरपीएफ में तैनात है। वह सिविल लाइन में किराए के मकान में रहता है। वह गांव की एक उच्च जाति की युवती से प्रेम करता है। प्रेम विवाह करने के लिए युवती पिछले दिनों घर से भागकर झांसी आ गई। बारह दिसंबर को दोनों ने ग्वालियर के लोहा मंडी स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। शादी करने के अगले दिन दोनों ने अपने- अपने परिजनों को यह सच्चाई बता दी।
इस पर युवक के परिजन झांसी आए और वह दोनों को आशीर्वाद देकर चले गए, मगर युवती के परिजन इस शादी से खुश नहीं हैं। उन्होंने झांसी आकर आरपीएफ जवान को देख लेने की धमकी दी है। दहशत में नव दंपति ने अपने मोबाइल स्विच आफ कर रखे हैं। युवक को डर है कि परिजन उसकी पत्नी को हर हाल में अपने साथ ले जाएंगे। वह उसे भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
इस बात के डर से मंगलवार को दोनों एसएसपी कार्यालय पहुंचे, मगर पुलिस कप्तान के न मिलने पर उन्होंने नवाबाद थाना पुलिस के पास पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने मदद का भरोसा दिया है।