फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Marriage stop tommorow

कल से लग जाएगा विवाह मुहूर्तों पर ब्रेक

Tue, 30 Jun 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Marriage stop tommorow
विवाह लग्न - फोटो : ????? ????
झांसी। भगवान विष्णु बुधवार देवशयनी एकादशी को क्षीर सागर में आराम के लिए चले जाएंगे। ऐसे में विवाह कार्य थम जाएंगे। चातुर्मास्य शुरू हो जाएगा और सनातन धर्म के प्रमुख त्यौहार इस दौरान उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ मनाए जाएंगे। वहीं, वैवाहिक कार्य 26 नवंबर देवोत्थान एकादशी से शुरू होंगे।
विज्ञापन

सनातन धर्म में विवाह कार्य शुभ विवाह लग्न में ही करने की मान्यता है। चातुर्मास्य में ज्योतिषीय एवं धार्मिक परंपराओं एवं मान्यता के अंतर्गत विवाह नहीं होते हैं। हालांकि गृह प्रवेश, सगाई सहित अन्य कार्य किए जा सकते हैं। वहीं, इस बार गर्मियों में विवाह लग्न की खूब तिथियां थी लेकिन लॉकडाउन के कारण कई लोगों द्वारा विवाह कार्य को अगली शुभ तिथियों तक के लिए टालना पड़ा। हालांकि अब लोगों को विवाह कार्य के लिए लगभग पांच माह का इंतजार करना पडे़गा। महंत विष्णु दत्त स्वामी के अनुसार चातुर्मास्य में ही गुरु पूर्णिमा, सावन, रक्षा बंधन, नागपंचमी, गणेश उत्सव, श्री कृष्ण जन्माष्टमी, अनंत चतुर्दशी, नवरात्र, दशहरा, दीपावली आदि प्रमुख त्यौहार मनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed