फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Markua dumper collided with the power supply feeder standstill

डंपर टकरा जाने से मारकुआ फीडर की बिजली आपूर्ति ठप

Thu, 02 Mar 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
 Markua dumper collided with the power supply feeder standstill
डंपर टकरा जाने से मारकुआ फीडर की बिजली आपूर्ति ठप - फोटो : demo
मारकुआ फीडर की हाईटेंशन लाइन के पोल में डंपर टकरा जाने से फीडर के तीन पोल धराशायी हो गए।  मारकुआ फीडर से जुडे़  दर्जनों गांव की बिजली आपूर्ति पिछले दो दिन से ठप पड़ी है, जिससे दर्जनों गांव के लोग परेशान हैं। ग्राम प्रधान बिरौना रामाधर सिंह यादव ने बताया है कि ओवरलोड डंपर चालक तेज गति से डंपरों का संचालन कर रहे हैं, जिसकी वजह से दो दिन में बिजली के तीन खंभे क्षतिग्रस्त कर दिए गए हैं। क्षेत्रवासियों ने  मारकुआँ फीडर  की लाइन दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

 उधर, मारकुआ बस स्टैंड के पास डंपर ने गायत्री मुहल्ला के बिजली के तार टकरा जाने से गायत्री  मुहल्ला की बिजली आपूर्ति  ठप हो गई। मुहल्ला वासी  पिछले दो दिनो से अंधेरे  में  रातें गुजारने पर विवश हैं। बिजली न आने से  लोगों को मच्छरों के  प्रकोप से जूझना पड़ रहा है। विद्युत कर्मचारियों के पास सामान के अभाव में  बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है, जिससे  मुहल्ले वासियों  में रोष व्याप्त है। गायत्री नगर निवासी कुक्कू माली, अवधेश सोनी, रामकिशोर मिश्रा, महेन्द्र शास्त्री , दद्दू सोनी, शत्रुघन सिंह राजपूत ने बताया है कि 28 फरवरी  को  सुबह आठ बजे  एक डंपर ट्रक  में  बिजली के तार  अचानक टकरा जाने से गायत्री मुहल्ला  की  तरफ जाने वाली बिजली की लाइन ठप हो गई है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी मारकुआ बस स्टैंड पर टूटे पडे़  तार एवं खंभा को दो दिन बीत जाने के बाद भी नहीं जोड़ा गया। कर्मचारियों ने बताया है कि उनके पास सामान उपलब्ध न होने की वजह से  टूटे पडे़ तारों को नहीं जोड़ा गया है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed