{"_id":"611eb12f8ebc3e79e03e88c2","slug":"marksheet-of-what-work-promoted-written-on-cross-and-division-instead-of-number-jhansi-news-jhs2022990137","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस काम की मार्कशीट: नंबर की जगह क्रॉस और डिवीजन पर लिखा प्रमोटेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किस काम की मार्कशीट: नंबर की जगह क्रॉस और डिवीजन पर लिखा प्रमोटेड
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम में कई छात्र-छात्राओं की मार्कशीट में कोई नंबर नहीं लिखे हैं। जबकि, डिवीजन की जगह प्रमोटेड लिख दिया गया है। इससे विद्यार्थी काफी चिंतित हैं। उनका कहना है कि ऐसी मार्कशीट किस काम की है।
कोरोना संक्रमण के चलते माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के छात्र-छात्राओं की इस बार भी परीक्षा नहीं हुई है। कोरोना के चलते छात्र-छात्राओं की परीक्षा स्थगित कर सभी को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया है। पिछले सालों और प्री बोर्ड एग्जाम के आधार पर छात्र-छात्राओं के नंबर जोड़े गए हैं। मगर परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद से कई छात्र-छात्राएं परेशान है। इन छात्र-छात्राओं के रिजल्ट में नंबरों की जगह क्रॉस का साइन बना हुआ है। डिवीजन की जगह प्रमोटेड लिख दिया गया है। विद्यार्थियों ने बताया कि उनसे स्कूल के शिक्षकों ने कहा कि दोबारा परीक्षा देनी पड़ेगी। किसी ने बताया कि उसे प्रयागराज जाकर ठीक करवाने की बात कही गई है। ऐसी मार्कशीट उनके किसी काम की नहीं है। वो किसी को दिखा भी नहीं पा रही है।
बोले विद्यार्थी
रिजल्ट आने से पहले काफी खुश थी लेकिन परिणाम देखा तो दंग रह गई। नंबरों पर क्रॉस का साइन और डिवीजन पर प्रमोटेड लिखा हुआ था। समझ नहीं आ रहा समस्या का कैसे निस्तारण होगा। - स्नेहा, छात्रा।
विज्ञापन
मार्कशीट में प्रमोटेड लिखा हुआ है। अब शिक्षक कहते हैं कि दोबारा परीक्षा देनी पड़ेगी। कुछ भी सही से जानकारी नहीं मिल पा रही है। ऐसी मार्कशीट का क्या मतलब। कहीं दिखा नहीं पाएंगे। - खुशी वर्मा, छात्रा
ऐसी मार्कशीट किस काम की, जिसमें नंबर ही नहीं हों। स्कूल अधिकारियों ने समस्या दूर करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। शिक्षक कह रहे हैं कि खुद जाकर प्रयागराज ये मार्कशीट में सुधार कराओ। - अदिति, छात्रा।
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट 2021 में प्रोन्नत छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में नियमानुसार प्रवेश दिलाने का निर्देश मिला है। अंक न पाने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। स्कूलों को ऐसे विद्यार्थियों का प्रवेश लेना होगा। समस्या का समाधान कराया जा रहा है। - कोमल यादव, डीआईओएस।