फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   march se shuru hoga electric bus ki karid ka kaam

मार्च से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बसों की खरीद-फरोख्त

Mon, 04 Jan 2021 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
march se shuru hoga electric bus ki karid ka kaam
फोटो
विज्ञापन

...............
मार्च से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बसों की खरीद
- एक बस की कीमत होगी सवा करोड़ रुपये, नगरीय परिवहन निदेशालय खरीदेगा 25 बसेें
- रोडवेज विभाग ने भी शुरू की तैयारियां, जून से महानगर की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी बसें
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महानगर में जून से सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएगीं। फरवरी से नगरीय परिवहन निदेशालय बसोें की खरीद फरोख्त शुरू करेगा। एक बस की कीमत सवा करोड़ रुपये होगी। सुविधाओं से बस पूरी तरह लैस होगी। इसमें सुरक्षा का भी पूरा फोकस रहेगा। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
इलेक्ट्रिक बस संचालन के लिए नगर निगम मेडिकल कॉलेज के पास कोछाभांवर में करीब तीन एकड़ की जमीन पर नगरीय परिवहन निदेशालय काम करा रहा है। यहां पर डिपो, रात्रि पार्किंग, चार्जिंग प्वाइंट आदि की सुविधा भी मिलेगी। अफसरों के मुताबिक एक इलेक्ट्रिक बस की कीमत सवा करोड़ के करीब होगी। बस के भीतर मोबाइल फोन की तरह चिपटी बैटरी लगी होगी, जिसका वजन करीब 150 किलोग्राम होगा। इस बैटरी को चार्ज करने में 162 केवीए की बिजली की जरूरत होगी। बैटरी चार्ज होने में करीब ढाई घंटे का समय लगेगा। एक बार चार्जिंग होने पर 50 से 60 किलोमीटर बस चलेगी। इसके बाद यह 150 किमी तक चल सकेगी। अभी प्रदेश में लखनऊ में इस तरह की बस संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

यह होगीं खूबियां
- सीएनजी के लीक होने से आग का खतरा रहता है। इलेक्ट्रिक बसों में यह खतरा ना के बराबर रहेगा।
- इलेक्ट्रिक बसों से धुएं का उत्सर्जन न होने से पर्यावरण प्रदूषण नहीं होगा।
- लो-फ्लोर होने की वजह से महिलाएं एवं बुजुर्ग बसों में असानी से चढ़ सकेंगे।
- बस के भीतर सीसी कैमरे एवं पैनिक बटन की सहूलियत होगी।
- अंदर ऑटोमेटिक स्लाइडिंग डोर होंगे, जिसका कंट्रोल चालक के पास रहेगा।
- बसों के बाहर इलेक्ट्रिक डिस्प्ले बोर्ड होंगे, इससे बस का रूट आसानी से मालूम चल सकेगा।
- बस के दोनों ओर दो-दो सीटें होंगी, अंदर खुला स्थान अधिक होगा।
इन रूट पर चलेंगी बसें
- गरिया फाटक से मेडिकल कॉलेज : इस मार्ग पर इलेक्ट्रिक बसें चित्रा चौराहा, इलाइट चौराहा, कचहरी क्रॉसिंग, बस स्टैंड होते हुए गुजरेंगी। यह मार्ग 15 किलोमीटर का होगा। यहां छह बसें चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- करारी से बिजौली : करारी, पॉलीटेक्निक, बीकेडी, इलाइट, रेलवे स्टैंड, हसारी बस डिपो होते हुए इलेक्ट्रिक बसें बिजौली औद्योगिक क्षेत्र तक जाएंगी। यह मार्ग 25 किलोमीटर का होगा। यहां छह बसें चलेंगी।

बसों की खरीद फरोख्त का काम जल्द शुरू होगा। तेजी के साथ कोछाभांवर में काम चल रहा है। मैंने स्वयं अपने अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर काम भी देखा। जल्द ही काम पूरा होगा।
अनिल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed