फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Many train came from fog

कोहरे में ढंका रहा रेलवे ट्रैक, कई गाड़ियां देरी से आईं

Sun, 24 Jan 2021 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Many train came from fog
झांसी। मंडल के अधिकांश रेलवे ट्रैक शुक्रवार रात कोहरे से ढंके रहे, जिसका असर सुबह दस बजे तक रहा। सुरक्षित रेल संचालन के लिए रात भर अलग- अलग ट्रेनों के इंजन पर सवार होकर अधिकारी व निरीक्षक निगरानी करते रहे। कोहरे के कारण आठ ट्रेनें लेट हो गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात झांसी धौलपुर सेक्शन में रात 12.30 बजे से सुबह दस बजे तक, झांसी भीमसेन सेक्शन में रात दस बजे से सुबह 10.20 बजे तक, झांसी बीना सेक्शन में सुबह 5.50 बजे से सुबह 10.25 बजे तक व भीमसेन बांदा मानिकपुर सेक्शन में शाम 7.30 बजे से सुबह 10.30 बजे कोहरा रहा। ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए रात एक बजे से सुबह चार बजे तक मंडल में दौड़ रहीं अलग- अलग सवारी व मालगाड़ियों में अधिकारी व निरीक्षक चालकों के साथ चले। इनमें सिगनल निरीक्षक, लोको निरीक्षक, रेल पथ निरीक्षक, कल्याण निरीक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन

देरी से आईं ये ट्रेनें
01016 कुशीनगर स्पेशल एक्सप्रेस एक घंटा 50 मिनट, 09168 साबरमती स्पेशल एक्सप्रेस दो घंटे 20 मिनट, 09324 इंदौर राजेंद्र नगर स्पेशल एक्सप्रेस एक घंटा 55 मिनट, 02172 हरिद्वार लोकमान्य तिलक स्पेशल एक्सप्रेस दो घंटा 50 मिनट, 02722 सदर्न स्पेशल एक्सप्रेस एक घंटा 50 मिनट, 02440 श्रीगंगानगर नांदेड स्पेशल एक्सप्रेस दो घंटा 40 मिनट, 08238 छत्तीसगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस 30 मिनट व 02541 गोरखपुर लोकमान्य तिलक स्पेशल एक्सप्रेस एक घंटा देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed