फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Many sort bussinessman lose

जमापूंजी गंवाकर सड़क पर आ गए कई छोटे कारोबारी

Thu, 03 Sep 2020 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Many sort bussinessman lose
झांसी। एमसीएक्स का कारोबार करने वाली एक ट्रेडिंग कंपनी में व्यापारियों का लगभग डेढ़ अरब रुपया डूब गया है। इससे कई छोटे व्यापारी अपनी जमा पूंजी गंवाकर सड़क पर आ गए हैं। हालांकि, अभी मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है। व्यापारी कंपनी से अपनी रकम निकालने की जुगत में जुटे हुए हैं। इससे कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति मची हुई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन लागू होने के साथ ही व्यापार पूरी तरह से ठप हो गया था। ऐसे में तमाम व्यापारियों ने मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) की ओर रुख कर लिया था, जिसके जरिये ऑनलाइन सोने - चांदी की खरीद की जाती है। दाम बढ़ने पर मुनाफा हो जाता है और घटने पर नुकसान। महानगर के एक बड़े सराफा कारोबारी द्वारा संचालित ट्रेडिंग कंपनी में सैकड़ों व्यापारियों ने लगभग डेढ़ अरब रुपये की रकम लगाई। बताया जा रहा है कि ये रकम व्यापारी ने कंपनी के पास आगे न बढ़ाकर खुद ही रख ली। इससे व्यापारियों का पैसा फंसकर रह गया है। कुछ व्यापारी ऐसे हैं, जिनके करोड़ों रुपये फंस गए हैं। इसके अलावा ऐसे व्यापारियों की संख्या अधिक है, जिन्होंने बीस-पच्चीस लाख रुपये लगाए थे। इन्होंने अपनी सारी जमा पूंजी समेटकर एमसीएक्स में लगा दी थी। रकम फंसने की वजह से ये व्यापारी सड़क पर आ गए हैं। ये व्यापारी अपनी रकम वापसी के लिए लगातार चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हाथ कुछ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed