{"_id":"5d508b168ebc3e6ca06b7cca","slug":"manvendra-singh-says-after-370-abolished-kashmir-will-develop-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारा 370 के हटने से कश्मीर में होगा तेजी से विकास- भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारा 370 के हटने से कश्मीर में होगा तेजी से विकास- भाजपा नेता
Mon, 12 Aug 2019 03:09 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 12 Aug 2019 03:09 AM IST
विज्ञापन
भाजपा झंडा
- फोटो : Social media
रविवार को भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा देशहित में फैसला लेती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश में परिवर्तन आया है। धारा 370 की समाप्ति के बाद कश्मीर में तेजी से विकास होगा।
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि धारा 370 जैसे कानून को समाप्त करने के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं 42 हजार लोग अब तक शहीद हो चुके हैं। इसके चलते कश्मीर में न तो आरटीआई लागू था और न ही कोई वहां की संपत्ति खरीदी जा सकती थी। 70 सालों में कश्मीर का कोई विकास नहीं हुआ था। अब जब अखंड भारत निर्माण के तहत कश्मीर से धारा 370 हटाया गया, तो कुछ देश विरोधी चेहरे भी सामने आए। जिनके बयान पाकिस्तान को रास आ रहे है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आम जनता इन चेहरों के प्रभाव से बचे। जागरूक भारतीय इनसे सचेत रहे। सभी नागरिक जाने कि देश हित में किसका क्या स्टैंड है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर का पूरा बयान उनके ध्यान में नहीं है। इस मौके पर महापौर रामतीर्थ सिंघल, नगर विधायक रवि शर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, प्रियांशु डे, गगन, संजीव अग्रवाल व मुकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन