{"_id":"5b4267194f1c1b84468b55ce","slug":"mangl-kals-lekar-nikali-shobha-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगल कलश शोभायात्रा निकली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगल कलश शोभायात्रा निकली
amarujala
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
sobha yatra, jhansi news
- फोटो : amar ujala, jhansi news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केके पुरी स्थित श्रीचीर वाले खाती बाबा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान गंगा सप्ताह के पहले दिन रविवार को मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भक्ति धुन पर श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर नृत्य किया।
मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में कथा वाचक श्वेता भार्गव बग्घी पर विराजमान थीं। घोडे़ पर मंदिर के महंत रमेश भगतजी बैठे थे। महिलाएं सिर पर मंगल कलश लिए भजन गा रही थीं। शोभायात्रा केके पुरी, कमल चौराहा, फौजी चौराहा, आरोग्य सदन स्थित शिव मंदिर पहुंची। यहां कलशों में पवित्र जल भरकर वापस शोभायात्रा मंदिर पहुंची। मायाराम यादव व राजेश्वरी श्रीमद्भागवत कथा सिर पर लेकर चल रहे थे। इस अवसर पर यज्ञाचार्य आनंद दुबे, गोपाल यादव, शंकर पटैरिया, कमल प्रजापति, अतुल पस्तोर, मुकेश सेन, सुरेश यादव, ऊधम यादव, जगदीश दुबे, बनवारी यादव मौजूद रहे। भागवत कथा प्रवचन दिन में तीन बजे से मंदिर परिसर में होगी।