फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mandaye ka budget aaya par nahi mila rozgaar

मानदेय का बजट आया पर नहीं मिला रोजगार

Fri, 02 Apr 2021 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
mandaye ka budget aaya par nahi mila rozgaar
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज से हटाए गए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय के लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है। अब कर्मचारियों को पांच महीने के बकाए का भुगतान कर दिया जाएगा। वहीं, कर्मचारियों ने फिर से नौकरी पर रखने की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से हटाए गए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का कहना है कि जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने एक महीने बाद फिर से नौकरी पर रखने का आश्वासन दिया था। मगर कुछ भी नहीं किया गया। जबकि, मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में 110 पद खाली हैं। इन्हीं पदों पर समायोजित किया जा सकता है। वहीं, कर्मचारियों की समस्या को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने भी प्रशासन के अधिकारियों से बात की। जल्द ही कर्मचारियों को रिक्त पदों पर समायोजित करने की मांग की। वहीं, कर्मचारियों के लिए थोड़ी राहत की बात है कि शासन ने पांच महीने का बकाया मानदेय का बजट भेज दिया है। जल्द ही कर्मचारियों के खाते में पैसा पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed