फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   man hanged after beating wife and children in Jhansi

कैलाश ने जो कहा वो किया: पत्नी और बच्चों को पीटने के बाद फांसी के फंदे पर झूला, हमेशा रट लगाए रहता था...

Tue, 07 Mar 2023 05:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 Mar 2023 05:50 PM IST
सार

कैलाश पिछले एक हफ्ते से वह बस मरने की रट लगाये था। शनिवार सुबह किसी बात पर पत्नी उमा से झगड़ा हो गया। उसने उमा को पिटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
man hanged after beating wife and children in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पत्नी और बच्चों को पीटने के बाद सनकी पति ने फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। यहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। वह निवाड़ी का रहने वाला था। वह हमेशा 'मरना है' की रट लगाए रहता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

निवाड़ी के असाटी गांव निवासी कैलाश कुशवाहा (40) पुत्र श्याम लाल गांव में रहकर प्राइवेट काम करता था। परिजनों का कहना है कि कैलाश दिमाग से सनकी था। अक्सर अजीबो-गरीब हरकतें करता था। उसका पिछले तीन साल से झांसी में मनोचिकित्सक से इलाज चल रहा था। पिछले एक हफ्ते से वह बस मरने की रट लगाये था। शनिवार सुबह किसी बात पर पत्नी उमा से झगड़ा हो गया। उसने उमा को पिटना शुरू कर दिया। मां को पिटता देख उसके बड़े बेटे दीपक (17) और छोटे बेटे देवेंद्र (15) ने बीच बचाव की कोशिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र ने दोनों बेटों को भी लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। उसके बाद गुस्से में आकर वह अपने कमरे में चला गया। अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उमा ने जब खिड़की से देखा तब वह कुंदे पर फंदा से लटका हुआ था। यह देख उमा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा। 

विज्ञापन

परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पिछले दो दिन से वह भर्ती था। मंगलवार सुबह हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। चचेरे भाई कुशल का कहना है करीब आठ दिन पहले भी कैलाश इस तरह की हरकत कर चुका। कैलाश ने उमा की पिटाई के बाद साड़ी के फंदे से उसका गला कस दिया था। बड़ी मुश्किल से परिवार के लोग उमा को बचा पाए। कैलाश के दो बेटे में बड़ा बेटा दीपक 12वीं एवं छोटा बेटा देवेंद्र 10वीं का छात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed