फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   man dies after being crushed under tractor-trolley in Jhansi

Jhansi: ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से युवक की मौत, मौसम खराब होता देख खेत पर जा रहा था थ्रेसिंग के लिए

Sun, 14 Apr 2024 11:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 14 Apr 2024 11:03 PM IST
सार

मृतक छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पांच भाई-बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि अजय अविवाहित था।

विज्ञापन
man dies after being crushed under tractor-trolley in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

झांसी के बबीना थाना इलाके में एक युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से मौत हो गई। वह मौसम खराब होता देख खेत में रखी फसल की थ्रेसिंग के लिए जा रहा था। इसी दरम्यान रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन


बबीना के ग्राम किल्चवारा निवासी अजय कुमार पाल (22) खेतीबाड़ी करता था। बड़े भाई जयकुमार पाल ने बताया कि खेत पर कटी हुई हुई फसल रखी हुई है। शनिवार को आसमान में काले बादल छाए हुए थे। ऐसे में अजय फसल की थ्रेसिंग कराने ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खेत पर जा रहा था। रास्ते में संतुलन बिगड़ने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। अजय ट्रैक्टर के नीचे दब गया। वहां मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर उठाकर अजय को निकाला गया। तब उसकी सांसें चल रही थी। इस पर आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई ने बताया कि अजय लंबे समय से ट्रैक्टर चला रहा था। ट्रैक्टर किस वजह से असंतुलित हुआ, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


बता दें कि मृतक छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पांच भाई-बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि अजय अविवाहित था। युवक की मौत के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed