फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A crook claiming to be close to a minister arrested

Jhansi: मंत्री का करीबी बताने वाला शातिर गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर कई युवकों से कर चुका ठगी

Sat, 10 Jan 2026 02:18 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 10 Jan 2026 02:18 AM IST
सार

जालसाजों ने इन युवकों का समूह बनाकर हरियाणा, उरई एवं आगरा में ट्रेनिंग कराई। इसके बाद झांसी समेत अलग-अलग डिपो में ज्वाइन करने के लिए फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिए। 

विज्ञापन
Jhansi: A crook claiming to be close to a minister arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी हितेश शाक्या - फोटो : स्वयं

विस्तार

खुद को राज्यमंत्री का करीबी रिश्तेदार बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से ठगी करने वाला जालसाज हितेश शाक्या शुक्रवार को सीपरी बाजार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पिछले तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। हालांकि सरगना अभी तक हाथ नहीं आया है। आरोपियों ने एफसीआई में नौकरी दिलाने के बाद लाखों रुपये ठगे। कई युवकों को ट्रेनिंग दिलाने के बहाने कानपुर, लखनऊ एवं आगरा भी लेकर गए। फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद उनके खिलाफ सीपरी बाजार, नवाबाद, प्रेमनगर, कोतवाली समेत कई जनपदों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन



2023 में शिकायत हुई थी दर्ज
मूल रूप से प्रेमगंज के साहू किराना के सामने रहने वाला हितेश शाक्या उर्फ सनी एवं भानु शाक्या गिरोह बनाकर धोखाधड़ी करते थे। सीपरी बाजार निवासी राजू अहिरवार ने वर्ष 2023 में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि एफसीआई में नौकरी दिलाने के बहाने आरोपियों ने उससे दस लाख रुपये ले लिए। हितेश एवं भानु खुद को एक राज्यमंत्री का करीबी बताते थे। उनके साथ राज्यमंत्री का नाती भी था। सचिवालय में अच्छी पकड़ की बदौलत आसानी से नौकरी दिलाने की बात कहते थे। उनकी बातों में आकर राजू समेत कई युवकों ने लाखों रुपये दे दिए थे।
विज्ञापन


ट्रेनिंग कराकर ज्वाइनिंग लेटर भी थमाएं
जालसाजों ने इन युवकों का समूह बनाकर हरियाणा, उरई एवं आगरा में ट्रेनिंग कराई। इसके बाद झांसी समेत अलग-अलग डिपो में ज्वाइन करने के लिए फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया। युवक जब ज्वाइन करने अपने-अपने डिपो पहुंचे तब फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। आरोपी मोबाइल बंद करके भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग थानों में दर्ज है मामला
शिकार हुए युवकों ने नवाबाद, सीपरी बाजार, प्रेमनगर, कोतवाली समेत उरई में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस आरोपियों को तलाश रही थी। शुक्रवार को हितेश के सीपरी बाजार इलाके में मौजूद होने की खबर मिलने पर पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। पुलिस टीम में निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक निखिल कुमार, दिलीप त्रिपाठी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed