फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   make robbery due to high onion price

यूपी और मध्यप्रदेश में प्याज लूटने को पांच दोस्तों ने खड़ा कर लिया था गिरोह

Mon, 20 Jan 2020 02:53 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 20 Jan 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
make robbery due to high onion price
onion - फोटो : अमर उजाला

प्याज के दामों में हुई वृद्धि को देख सात दोस्तों ने महाराष्ट्र से यूपी और मध्यप्रदेश में आने वाले प्याज के ट्रकों को लूटने की योजना बना डाली। कानपुर-झांसी हाईवे पर एक ट्रक लूट भी लिया गया था। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ में पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक जालौन के एट क्षेत्र में ट्रक लूट की वारदात के पास चौकसी बढ़ गई थी जिस कारण वह घटनाएं नहीं कर सके। प्याज लेकर आने वाले दस ट्रकों की पूरी जानकारी इस गिरोह के पास थी।

विज्ञापन


पिछले दिनों लगातार महंगी होती गई प्याज बदमाशों के निशाने पर आ गई थी। कई जगह से प्याज लूट की खबरें भी आईं। झांसी-कानपुर हाईवे पर भी 13 जनवरी की रात को महाराष्ट्र से आ रहा प्याज भरा ट्रक लूट लिया गया था। प्याज लेकर निकले ट्रक मालिक शिवपुरी निवासी सतेंद्र सिंह, चालक खेमराज व हेल्पर दिनेश को एट के पास बदमाशों ने अगवा कर लिया था। प्याज लूटने के बाद मऊरानीपुर क्षेत्र में तीनों को छोड़कर भाग निकले थे। पुलिस ने इस घटना में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इनमें मोंठ के वेदनगर निवासी महेंद्र वर्मा, थाना रक्सा क्षेत्र निवासी शिवम यादव व मोंठ निवासी हर्ष सोनी, अमित वर्मा, रानू ठाकुर को गिरफ्तार किया है। एसपी देहात राहुल मिठास ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की योजना प्याज के कई ट्रक लूटने की थी। इन लोगों ने पूरा प्लान बना लिया था। प्याज के कुछ कारोबारियों से भी इनकी मिली भगत थी। फिलहाल इनमें किसी का भी कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला है। इन्होंने प्याज लूटने को ही गिरोह बना डाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed