फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   make best cordination to border district- adg

पड़ोसी जिलों की पुलिस से बनाएं बेहतर तालमेल : एडीजी

Fri, 24 Jan 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
make best cordination to border district- adg
सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करते एडीजी जयनारायण सिंह दाएं व बाएं बैठे हैं आईजी सुभाष ?
झांसी। एडीजी जयनारायण सिंह ने अपराध नियंत्रण के लिए पड़ोसी जिलों की पुलिस के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अपराध और अपराधियों के बारे में लगातार संवाद बनाकर एक्शन लेने के लिए कहा। ताकि दूसरे जिले में जाकर वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों पर प्रभावी शिकंजा कसा जा सके।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर सर्किट हाउस पहुंचे एडीजी को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने झांसी के साथ ललितपुर व जालौन के पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक ली। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जनपद की पुलिस को और सक्रिय होना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों के वांछितों की धरपकड़ को लगातार अभियान चलाएं। सीमावर्ती क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर नजर रखी जाए, ताकि वारदात के बाद मध्य प्रदेश की सीमा में भागने वाले बदमाशों का पता चल सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीनों जिले के क्षेत्राधिकारियों को प्रत्येक माह में दरोगाओं के साथ बैठकर लंबित मामलों को निस्तारण के लिए टारगेट दें। इस मौके पर आईजी सुभाष सिंह बघेल, एसएसपी डी प्रदीप कुमार, ललितपुर एसपी कैप्टन एमएम बैग, जालौन एसपी डॉ. सतीश कुमार, प्रशिक्षु आईपीएस साद मियां खान, एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी, एसपी देहात राहुल मिठास, सीओ सिटी संग्राम सिंह, सीओ अभिषेक राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में खुलेगा साइबर थाना
सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए एडीजी जयनारायण सिंह ने कहा कि बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए जिले में साइबर थाना खोला जा रहा है। इसमें तेजतर्रार दरोगाओं को शामिल किया जाएगा। महकमे में भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। अवैध काम किसी कीमत पर नहीं होना चाहिए। थानेदार जनता की शिकायताें को प्राथमिकता से सुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed