फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   make 4288 house in pm awas yojna

प्रधानमंत्री आवास योजना के 4288 मकान बनेेंगे

Sun, 16 Dec 2018 01:24 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sun, 16 Dec 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
make 4288 house in pm awas yojna
pm awas yojna - फोटो : demo
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत खैलार, अंबाबाय, बिजौली, करारी और सिमराहा में मकान बनाए जाएंगे। योजना के अंतर्गत जिले में 4288 मकानों का निर्माण होगा। इसके लिए झांसी विकास प्राधिकरण ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकानों को बनाने के लिए झांसी विकास प्राधिकरण ने जगह चिह्नित कर ली है। खैलार में 384, अंबाबाय में 624, बिजौली में 432, करारी में 2368 और सिमराहा में 480 मकान बनाए जाएंगे। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। योजना के तहत मकानों को तीस वर्ग मीटर के क्षेत्र में बनाया जाएगा। हर मकान में दो कमरे, रसोई, शौचालय और बालकनी होगी। मकानों का निर्माण साल भर के अंदर पूरा कर लाभार्थियों को मकान आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान की कीमत साढे़ चार लाख रुपये तय की गई है, जिसमें लाभार्थी को दो लाख रुपये का भुगतान चार किस्तों में करना होगा। ढाई लाख रुपये सरकार द्वारा अदा किए जाएंगे। योजना में मकानों को पाने वाले लाभार्थियों की सालाना आय तीन लाख रुपये व देश में कहीं भी मकान न होने की शर्त है। जेडीए सचिव त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में बनाए जाने वाले मकानों के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। साल भर में मकानों का निर्माण कार्य पूरा कर लाभार्थियों को आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed