{"_id":"630bb6564cf3a25cdb024e36","slug":"major-dyanchandra-respect-for-jurmeny-field-jhansi-news-jhs22761403","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजर ध्यानचंद की धरती ने जर्मनी में दिलाई थी खूब इज्जत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजर ध्यानचंद की धरती ने जर्मनी में दिलाई थी खूब इज्जत
विज्ञापन
झांसी। हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर उनकी कर्मस्थली हीरोज ग्राउंड पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देश भर से ओलंपिक खिलाड़ी झांसी आए हैं। बातचीत में उन्होंने बताया कि मेजर ध्यानचंद की धरती से होने के कारण जर्मनी में भी खूब इज्जत मिली थी।
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने दुनिया भर में भारतीय लोगों का सिर ऊंचा किया है। उनकी धरती पर कदम रखते ही गर्व महसूस कर रहे हैं।
अशोक दीवान, वर्ल्ड कप गोल्ड मेडल विजेता
मेजर ध्यानचंद जैसे खिलाड़ी सदियों में जन्म लेते हैं। दुनिया भर में खिलाड़ी तो बहुत पैदा हुए हैं। लेकिन मेजर साहब जैसा खेल कोई भी नहीं दिखा सका है।
विनीत कुमार, पूर्व ओलंपियन
वर्ष 1983 में झांसी आगमन पर मेजर ध्यानचंद के पुत्र देवेंद्र ने हॉकी के जादूगर से मुलाकात कराई थी। तब मेजर साहब ने खेल की कई बारीकियाें को बताया था।
रोमियो जेम्स, पूर्व ओलंपियन
जर्मन में टेस्ट मुकाबले में टीम लेकर पहुंचे थे। तक मेजर ध्यानचंद की धरती का होेने के कारण खूब आवभगत के साथ ही सभी खिलाड़ियों की बेहद इज्जत की गई थी।
एमपी सिंह, पूर्व ओलंपियन