{"_id":"5e34852e8ebc3e4b18059148","slug":"major-dhyanchand-biopic-jhansi-news-jhs158905546","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन पर बनेगी फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन पर बनेगी फिल्म
विज्ञापन
major dhyanchand biopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद पर फिल्म बनने जा रही है। मुंबई के एक फिल्म प्रोडक्शन हाउस ने इस पर काम शुरू कर दिया है। फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार की जाने लगी है। फिल्म में मेजर ध्यानचंद की भूमिका शाहरुख खान या वरुण धवन में से कोई निभा सकता है। फिल्म का निर्माण 2021 में पूरा करने की योजना है।
बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक फिल्में तेजी से बन रही हैं। दर्शकों को हाल ही में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित मणिकर्णिका फिल्म देखने को मिली थी, जो काफी सराही गई थी। इसके साथ ही पद्मावत, भाग मिल्खा भाग, पानीपत, तानाजी जैसी फिल्म भी रुपहले पर्दे पर आईं, जो काफी चर्चित रहीं। इसी क्रम में अब बॉलीवुड देश के महानतम हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन पर फिल्म बनाने में जुट गया है।
पूर्व ओलंपियन एवं ध्यानचंद के पुत्र अशोक ध्यानचंद के अनुसार उड़ता पंजाब के लेखक - निर्देशक अभिषेक चौबे ध्यानचंद की बायोपिक फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। साथ ही वह फिल्म का निर्देशन करेंगे। यह फिल्म लगभग 50 करोड़ रुपये के बजट पर बनेगी। उम्मीद है कि जुलाई में फिल्म निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मेजर की भूमिका में कई बडे़ नाम चल रहे हैं। इनमें शाहरुख खान, वरुण धवन प्रमुख है।
विज्ञापन
हिटलर, ब्रेडमैन थे मेजर के प्रशंसक
हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद के प्रशंसकों में जर्मनी का शासक एडोल्फ हिटलर और क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रेडमैन भी थे। मेजर ध्यानचंद ने वर्ष 1926 से 1948 तक भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। 1928, 1932, 1936 में हुए ओलंपिक में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। करीब 185 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और इनमें 400 से अधिक गोल किए। जबकि अन्य घरेलू मैचों में मिलाकर यह गोलों की संख्या एक हजार हो जाती है।
मेजर को भारत रत्न के लिए तारक आज फिर शुरू करेंगे अपनी पदयात्रा
मेजर ध्यानचंद को भारत सरकार भारत रत्न प्रदान करे, इसके लिए तारक पारकर की पदयात्रा एक बार फिर शनिवार को शुरू हो जाएगी। वह हीरोज ग्राउंड स्थित हॉकी जादूगर की समाधि स्थल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनकी यह यात्रा खराब मौसम के कारण 31 दिसंबर को स्थगित कर दी गई थी।