{"_id":"5b4518524f1c1bc3248b5897","slug":"majdoro-ka-prdrsan","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाने से रोकने पर मजदूरों का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाने से रोकने पर मजदूरों का प्रदर्शन
amarujala
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
prdrsan, jhansi news
- फोटो : amar ujala, jhansi news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे मालगोदाम में चूल्हे पर खाना बनाने से रोकने पर मजदूरों ने मुख्य माल पर्यवेक्षक के खिलाफ प्रदर्शन किया। मजदूरों का नेतृत्व कर रहे लोडिंग अनलोडिंग करवाने वाले एजेंट ने पर्यवेक्षक से अभद्रता कर मामले की शिकायत अधिकारियों से की। दोनों पक्षों ने आरपीएफ थाने में भी प्रार्थना पत्र दिया है।
सोमवार की रात 12 बजे मालगोदाम पहुंचे पर्यवेक्षक डीके बनौरिया ने देखा कि कुछ मजदूर ऑफिस के पास ही चूल्हा जलाकर खाना बना रहे हैं और थोड़ी दूर पर गेहूं रखा हुआ है। उन्होंने मजदूरों से उक्त स्थान पर चूल्हा जलाने से मना किया। मंगलवार की सुबह नौ बजे कार्यालय पहुंचते ही पर्यवेक्षक से एक एजेंट अभद्रता करने लगा। कुछ देर बाद में एजेंट ने मजदूरों को एकत्रित किया और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद एजेंट मजदूरों को लेकर डीआरएम कार्यालय पहुंच गया और मामले की शिकायत अधिकारियों से की। सूचना मिलने पर पहुंची आरपीएफ एजेंट को पकड़कर थाने ले आई। बाद में दोनों पक्षों ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र आरपीएफ को दिए। आरपीएफ मामले की जांच कर रही है।
खाली होगा व्यापारी कक्ष
रेलवे मालगादोम में एक व्यापारी कक्ष बना हुआ है। इस कक्ष पर कुछ एजेंटों ने ऑफिस बना लिया है। कंप्यूटर, फर्नीचर जैसी सभी सुविधाएं लगा रखी हैं, जबकि यह स्थान व्यापारियों के बैठने के लिए है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कई बार एजेंटों को नोटिस देकर कक्ष खाली करने के लिए कह चुके हैं, मगर आदेश को नजरअंदाज किया जा रहा है। रेल प्रशासन अब कक्ष को सख्ती से खाली कराने की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही कक्ष खाली कराने के लिए कार्रवाई होगी।