Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Maithilisharan Gupt Park in Chirgaon falls into a state of neglect

Jhansi News: चिरगांव का मैथिलीशरण गुप्त उद्यान बदहाली का शिकार

Mon, 02 Nov 2026 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Maithilisharan Gupt Park in Chirgaon falls into a state of neglect
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिरगांव। राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त की जन्मस्थली चिरगांव में स्थित उद्यान बदहाली का शिकार है। लगभग 39 वर्ष पूर्व बना यह उद्यान देखरेख के अभाव में अपनी पहचान खो रहा है। नगर की यह महत्वपूर्ण धरोहर अब वीरान पड़ी है।
उद्यान में चारों ओर घास-फूस उग आई है। मध्य में लगी प्रतिमा के आसपास फर्श की टाइल्स उखड़ चुकी हैं। उद्यान के चारों ओर लगी लोहे की ग्रिल का कुछ भाग भी टूट गया है। रात में रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण असामाजिक तत्व यहां बैठे रहते हैं। आसपास के लोग भी यहां लघुशंका करने जाते हैं। यह स्थिति नगर की इस महत्वपूर्ण धरोहर के लिए चिंताजनक है। तीन अगस्त 1987 को डॉ. मैथिलीशरण गुप्त की जन्मशताब्दी पर उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने प्रतिमा लगाई थी। इसका अनावरण तत्कालीन राष्ट्रपति आर. वेंकटरमण ने किया था। उस समय उद्यान को बहुत आकर्षक रूप दिया गया था। बच्चों के खेलने के लिए विभिन्न उपकरण लगाए गए थे। लोगों के बैठने के लिए चारों ओर कुर्सियों की व्यवस्था थी। रात के अंधेरे में पूरा उद्यान दूधिया रोशनी से जगमगाता था।
विज्ञापन

समय के साथ जिम्मेदारों की अनदेखी ने अब उद्यान की सूरत बिगाड़ दी है। यह स्थान पूरी तरह वीरान पड़ा हुआ है। असामाजिक तत्वों ने इसे अपना अड्डा बना लिया है। यहां लोग शराब पीते हैं, गंदगी फैलाते हैं और लघुशंका करते हैं पर व्यवस्था सुधारने पर ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed