फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Maid had conspired to steal from engineer's house

Jhansi News: इंजीनियर के घर में चोरी की नौकरानी ने रची थी साजिश

Wed, 03 Jan 2024 12:39 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 03 Jan 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Maid had conspired to steal from engineer's house
लखनऊ। सिंचाई विभाग के जोनल इंजीनियर के घर चोरी की साजिश नौकरानी ने रची थी। विभूतिखंड पुलिस ने नौकरानी समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर 27 लाख रुपये, चोरी की रकम से खरीदे गए तीन आईफोन, सोने की तीन अंगूठी व एक चेन बरामद की है। विराजखंड निवासी महेश्वरी प्रसाद सिंचाई विभाग में जोनल इंजीनियर हैं। वह झांसी में तैनात हैं। पिछले दिनों उनके मकान में चोरी हो गई थी। एडीसीपी पूर्वी सैय्यद अली अब्बास के मुताबिक अनुराधा निवासी विराजखंड, उसके पुत्र अभय सिंह, दामाद सुमित सिंह, लखीमपुर के अर्जुनपुरवा निवासी सुधीर कश्यप, दीपक कश्यप व गुलफाम को गिरफ्तार किया गया है। एडीसीपी ने बताया कि अनुराधा सात साल से महेश्वरी प्रसाद के घर में काम करती थी। उसने बेटे अभय व दामाद सुमित को घर में माल होने की जानकारी दी थी। एक महीने पहले अभय व सुमित ने घर की रेकी की थी। फिर सुमित ने चोरी के लिए लखीमपुर से साथी सुधीर, दीपक व गुलफाम को बुलाया था। तीनों आरोपी बीते 23 दिसंबर की देर रात महेश्वरी प्रसाद के घर से 35 लाख रुपये व हीरे की एक अंगूठी चुरा ले गए थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर अनुराधा से सख्ती से पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हो गया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed