फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Today is the last day written on Facebook

Jhansi: फेसबुक पर लिखा आज अंतिम दिन, फिर छात्र ने कर ली आत्महत्या, जानिए पूरा मामला

Sun, 22 Jan 2023 11:39 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 22 Jan 2023 11:39 PM IST
सार

पिता ओमकार यादव ने बताया कि वह 21 जनवरी को अपने छोटे बेटे विभु को हॉस्टल छोड़ने कानपुर जा रहा था। बड़ा बेटा शनि दोनों को छोड़ने बस स्टैंड तक आया था। इसके बाद वह घर चला गया था।

विज्ञापन
Jhansi Today is the last day written on Facebook
झांसी मेडिकल कॉलेज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महोबा के एक छात्र ने फेसबुक पर पहले लिखा आज अंतिम दिन और इसके बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन छात्र के आत्मघाती कदम उठाने का कारण नहीं समझ पा रहे हैं। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन


महोबा के कवरई थाना इलाके के ग्राम सुराहा निवासी नरेंद्र यादव उर्फ शनि (22) पिछले छह महीनों से लखनऊ में रहकर एमबीए की तैयारी कर रहा था। इससे पहले उसने आईटीआई भी की थी, जिसमें उसका बैक पेपर लगा था। इसकी 20 जनवरी को परीक्षा थी। परीक्षा देने के लिए वह एक दिन पहले लखनऊ से महोबा आया था। 20 जनवरी को वह परीक्षा में शामिल हुआ, जबकि 22 जनवरी को उसे वापस लखनऊ जाना था।
विज्ञापन


पिता ओमकार यादव ने बताया कि वह 21 जनवरी को अपने छोटे बेटे विभु को हॉस्टल छोड़ने कानपुर जा रहा था। बड़ा बेटा शनि दोनों को छोड़ने बस स्टैंड तक आया था। इसके बाद वह घर चला गया था। रात में एक कमरे में नरेंद्र की मां अर्चना और दो बहनें लेटी हुईं थीं, जबकि नरेंद्र दूसरे कमरे में था। रात तकरीबन बाहर बजे वह उल्टी करने लगा। आवाज सुनकर मां उसके कमरे में पहुंची। बेटे ने बताया कि उसने जहर खा लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पिता ने बताया कि बेटे के आत्महत्या करने के कारण से वे अनजान हैं। उसका व्यवहार एकदम सामान्य था। हालांकि, उसके मोबाइल के जरिये इससे जुड़ी कोई जानकारी हासिल हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed