{"_id":"5c574a8dbdec224bc54a9ef5","slug":"mahilaon-ke-liye-sarthak-shabd-hai-aprajita","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के लिए सार्थक शब्द है ‘अपराजिता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के लिए सार्थक शब्द है ‘अपराजिता’
Mon, 04 Feb 2019 01:39 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
aprajita 100 miliun smiles
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ का पोस्टर रविवार को केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने लांच किया।
केंद्रीय मंत्री ने रविवार को महिलाओं और अपने समर्थकों के साथ रानी लक्ष्मीबाई की गौरवगाथा पर आधारित फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ देखी। इससे पूर्व सिनेमाघर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पहले रानी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। तदुपरांत, अपराजिता का पोस्टर लांच करते हुए उन्होंने कहा कि अमर उजाला की ये मुहिम अनूठी है। महिलाओं के लिए अपराजिता सार्थक शब्द है। महारानी लक्ष्मीबाई अपराजिता थीं, उनकी शक्ति और ऊर्जा भारत की नारियों में है। इस मुहिम के लिए अमर उजाला को बहुत-बहुत धन्यवाद। इसके अलावा उन्होंने कहा कि रानी की फिल्म देखने से पहले नारी शक्ति की प्रतीक अपराजिता का पोस्टर लांच करना उनके लिए बेहद सुखद अनुभूति है।
इस मौके पर विधायक राजीव सिंह पारीछा, जवाहर लाल राजपूत व बिहारीलाल आर्य भी मौजूद रहे।