फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mahanagar jaam condition bad people disturb

जाम से नहीं मिल पा रही निजात, बढ़ रही मुसीबत

Thu, 03 Dec 2020 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Mahanagar jaam condition bad people disturb
झांसी। महानगर के कई इलाकों में बुधवार को जाम लगा रहा। इस दौरान लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं ट्रैफिक पुलिसकर्मी और होमगार्ड नदारद नजर आए। आलम यह रहा कि मानिक चौक में पूरे दिन वाहनों के काफिले के चलते जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन

मौजूदा दौर में सहालग सीजन के चलते बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। वहीं, शाम को बरातों के चलते मार्गों पर जाम के हालात बनते हैं। बुधवार को महानगर के मानिक चौक में जाम के हालात बने रहे। इस दौरान पूरे दिन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं शाम को ग्वालियर रोड पर क्रासिंग बंद होने के चलते फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार नजर आई। फाटक खुलने के बाद वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत हुई। इस दौरान यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित रही। लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। वहीं, महानगर के तमाम इलाकों में जाम से निपटने के लिए तैनात किए गए ट्रैफिक पुलिसकर्मी और होमगार्ड नदारद नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed